राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है. टीम अपनी जांच की रिपोर्ट 15 जुलाई तक शासन को सौंप देगी. इस रिपोर्ट में कई नए नाम उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है.

अंतिम चरण में SIT की जांच
राम मंदिर में दान चोरी के मामले में SIT की जांच चल रही है. टीम की जांच अब इस मामले में लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई तक शासन को जांच की अंतिम रिपोर्ट सौंप दी जाएगी. इस रिपोर्ट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों का जिक्र होने वाला है. माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कई आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं.
कई प्रस्ताव रख सकती SIT
बताया जा रहा है कि राम मंदिर में SOP और MOU में कमियों की भी जांच की जाएगी. सुरक्षा को और भी मजबूत करने के लिए AI से निगरानी भी संभव है. जानकारी के मुताबिक SIT काउंटिंग कर्मचारियों के ड्रेस कोड में बदलाव और थ्री लेयर चेकिंग सिस्टम का प्रस्ताव भी रख सकती है. बताया जा रहा है कि हुंडियों की गिनती से लेकर बैंक तक दान पहुंचाने में तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.
सोमवार को फिर अयोध्या पहुंच सकती टीम
जानकारी के मुताबिक SIT सोमवार को एक बार फिर से अयोध्या पहुंचकर मामले की जांच कर सकती है. अब SIT की जांच लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई है. इस जांच की रिपोर्ट के दौरान कई नए नामों के उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि विशेष जांच दल (SIT) अपनी रिपोर्ट को 15 जुलाई तक शासन को सौंप देगी.
15 दिन का मिला था अतिरिक्त समय
आपको बता दें कि राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT टीम लगातार जांच कर रही है. टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी, हालांकि उसके बाद भी राज्य सरकार ने इस मामले में जांच पूरी करने के लिए टीम को 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया था. अब SIT का समय पूरा होने वाला है और वह अपनी रिपोर्ट को शासन को सैंपने वाली है. इस दौरान कई नए नाम सामने आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बीजेपी की प्रतिक्रिया; कहा- सबूत दें या फिर माफी मांगें
