जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर उनका विधायक खरीदने और पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया था. अब इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर लगाए आरोप
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी के ऊपर आरोप लगाया था कि वह उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को पैसे का लालच देकर खरीदने की कोशिश कर रही है. अब इन आरोपों पर बीजेपी ने बयान दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला या तो सबूत दिखाएं या फिर इस बात के लिए माफी मांगें.
नाकामी को छिपाने के लिए लगा रहे आरोप- त्रिवेदी
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वे अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोचिंग यानी विधायकों को तोड़ने की बात असल में मौजूदा सरकार के खराब काम से लोगों का ध्यान भटकाने की एक कोशिश है. त्रिवेदी ने कहा कि असलियत यह है कि मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने अपनी सरकार की नाकामी, कान न करने जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए हैं.
सबूत दें या फिर माफी मांगें- त्रिवेदी
सुधांशु ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सबूत दें या फिर माफी मांगें. उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं को सलाह दी कि वे आरोपों से दूर रहकर अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि अमर अब्दुल्ला को अपनी नाकामी का बदला लेने के लिए इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए. उन्हें आरोप लगाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए.
विधायक को पैसे का लालच देने का आरोप
आपको बता दें कि सीएम उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को बिना नाम बताए दावा किया था कि बीजेपी ने उनकी पार्टी के एक विधायक को पाला बदलने के लिए 20-30 करोड़ रुपए और मंत्री पद का लालच दिया था. अब्दुल्ला ने कहा कि हालांकि उनके विधायक ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और मुझे इस मामले की जानकारी दी थी. अब उनके इन आरोपों पर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
यह भी पढ़ें- ‘अमित शाह कह दें तो एक पैर पर खड़े रहेंगे…’ कन्हैया कुमार का एकनाथ शिंदे पर हमला; बोले- वो कठपुतली बन गए हैं
