कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए कहा कि वे अमित शाह की कठपुतली हैं. अगर अमित शाह कह दें तो वो एक पैर पर भी खड़े रहेंगे. उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर बयान दिया है.

कन्हैया कुमार का एकनाथ शिंदे पर हमला
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा निशाना साधा है. कन्हैया ने कहा कि शिंदे की अपनी पहचान नहीं है, वो बीजेपी की कठपुतली बनकर रह गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर शिंदे में दम है तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कुछ भी बोलकर दिखा दें. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि शिंदे की अपनी पहचान क्या है? अगर अमित शाह उनसे एक पैर पर खड़े रहने के लिए कह दें तो वो ऐसे ही रहेंगे.
अमित शाह के सामने कर दिया सरेंडर
कन्हैया कुमार ने दावा करते हुए कहा कि शिंदे ने अमित शाह के सामने सरेंडर कर दिया है. उन्होंने इस दौरान इंडिया गठबंधन को लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन बड़े राजनीतिक मुद्दों पर एक साथ खड़ा है, लेकिन कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के ऊपर अपनी शर्तें नहीं थोपती है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन बड़े राजनीतिक मुद्दों पर एकजुट है, लेकिन इसमें शामिल सभी पार्टियां राजनीतिक फैसले करने को लेकर पूरी तरह आजाद हैं.
कांग्रेस सहयोगियों को नहीं बताती कि क्या करना है- कन्हैया
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम को साथ आते हैं. यह कार्यक्रम देश को लूट की राजनीति और नफरत से बचाता है. उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि कांग्रेस अपने साथियों को बताएंगी कि उन्हें क्या करना है. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में हो रहे संभावित राजनीतिक बदलाव की चर्चाओं पर भी बात की. उन्होंने कहा कि कौन किससे मिलता है और कौन किसके साथ हाथ मिलाता है, यह उनकी अपनी राजनीतिक आजादी है.
राम मंदिर पर भी दिया बयान
उन्होंने कहा कि ‘INDIA’ गठबंधन को बड़े राजनीतिक मुद्दों पर बनाया गया था और ये मुद्दे आज भी बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि अलग-अलग पार्टियां अपने हिसाब से दूसरे मुद्दों पर आंदोलन और कार्यक्रम कर सकती हैं. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर दान चोरी पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट को तुरंत ही भंग कर देना चाहिए.
यह भी पढ़ें- विदेश से निर्देश और हत्या की साजिश! दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए लॉरेंस गैंग के 3 शूटर; टार्गेट किलिंग की थी तैयारी
