दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटरों को गिरफ्तार किया है. ये सभी शूटर किसी की हत्या करने की साजिश रच रहे थे. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

लॉरेंस गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली की पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इस दौरान पुलिस ने गैंग के 3 शूटरों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने की है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
विदेशी हैंडलरों के साथ था संपर्क
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों शूटर विदेश में बैठे हैंडलरों के साथ संपर्क में थे. बताया जा रहा है कि ये शूटर टार्गेट किलिंग की साजिश रच रहे थे. बताया जा रहा है कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी. इस दौरान बताया गया कि लॉरंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर इलाके में किसी की सुनियोजित हत्या करने की साजिश रच रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी की.
टीम ने दौड़ाकर किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम एक्टिव हो गई और उस जगह पर रेड मारी. पुलिस के पहुंचते ही शूटरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया. तीनों शूटरों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शूटर विदेश में बैठे हैंडलरों के साथ संपर्क में थे और उनसे निर्देश ले रहे थे.
फायरिंग की घटनाओं में रह चुके आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए शूटर पहले भी कई फायरिंग की घटनाओं में आरोपी रह चुके हैं. फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम इन शूटरों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ शिकंजा कसा है. अब पुलिस गिरफ्तार किए गए शूटरों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि ये लोग किसी की हत्या करने की साजिश रच रहे थे.
यह भी पढ़ें- ‘BJP बन गई बाबर जनता पार्टी…’, दान चोरी मामले में आदित्य ठाकरे ने साधा निशाना; बोले- भगवान राम को बचा रहे
