राम मंदिर में दान चोरी के मामले में महाराष्ट्र में राजनीति गर्म हो गई है. विधायक आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हम लोग भगवान राम को बीजेपी से बचा रहे हैं.

आदित्य ठाकरे ने बीजेपी को घेरा
राम मंदिर में दान चोरी का मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा में है. अब इस मामले को लेकर महाराष्ट्र में भी राजनीति तेज हो गई है. अब इस मामले में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खुलकर बोल रही है. आपको बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र में राम रक्षा आंदोलन चला रही है. अब पार्टी के प्रमुख नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर बयान दिए हैं.
बीजेपी बन गई बाबर जनता पार्टी
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर में चोरी के मामले को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि हम लोग भगवान राम को बीजेपी से बचा रहे हैं. आदित्य ने कहा कि बीजेपी अब बाबर जनता पार्टी बन गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राम मंदिर में हुई चोरी की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.
लोगों का ध्यान भटका रही बीजेपी
आदित्य ठाकरे ने इस दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी राम मंदिर में चोरी की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) का मुद्दा उठा रही है. उन्होंने कहा कि लेकिन हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे. उन्होंने यूसीसी को लेकर पार्टी का रुख साफ किया और कहा कि इसके गुण दोष के आधार पर बहस होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम इसका समर्थन करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप की मांग
इस दौरान आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर में दान चोरी और दूसरी गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए. इस दौरान आदित्य ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी से भगवान राम को बचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब बाबर जनता पार्टी बन गई है.
यह भी पढ़ें- ‘Happy Birthday’ कहना पड़ा भारी! शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा; कान में आई गंभीर चोट
