कानपुर: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.
ट्रक में पीछे से जा घुसी स्कॉर्पियो
दरअसल, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रूमा से महाराजपुर की तरफ एक स्कॉर्पियो जा रही थी. रूमा फ्लाई ओवर से थोड़ा आगे बढ़ते ही हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था. स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई.मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर कांशीराम अस्पताल रामादेवी भेजा.वहां से उनकी हालत गंभीर होने पर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बिहार में कानून पर फिर उठे सवाल! अपहरण, हत्या और पुलिस पर लापरवाही का आरोप… 5 दिन बाद मिला कारोबारी बंटी कुमार का शव
