बिहार में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने वहां की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है. लोगों का पुलिस की तरफ गुस्सा आए दिन बढ़ते जा रहा है. दरअसल, इस बार मामला पटना जक्शन का है. यहां पर 6 जुलाई के दिन पर 33 साल के किराना कारोबारी बंटी कुमार की हत्या कर दी गई है. करीब 8 से 10 बदमाशों ने मामूली विवाद के कारण गुस्से में उसका अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात तो यह सामने आई है कि पुलिस को परिवार वालों ने पहले ही मामले की जानकारी दे दी थी, लेकिन उनकी तरफ से मामले में कोई गंभीरता नहीं देखी गई.
मामला पटना जक्शन के दूध मंडी के पास का है. यहां बंटी नाम के कारोबारी और बदमाशों के बीच में कुछ मिनट के लिए बहस हुई थी. यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बदमाश युवक की हत्या की साजिश रच डालते हैं. रात में करीब 1 बजकर 6 मिनट में वह सभी बदमाश बंटी को पहले मारते पीटते हैं. उसके बाद में उसे खींच कर ले जाते हैं. अपहरण और मारपीट का पूरा मामला सुधा बूथ में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस को कुछ ही घंटे बाद मामले की सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई. सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद भी पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू नहीं की. 5 दिन तक पुलिस युवक को खोजती रही पर उसका नामोनिशान नहीं मिला. जांच के बाद अंत में बंटी का शव पुलिस को हाथ लगा. बदमाशों ने अथमगोला में बंटी के शव की पहचान मिटाने की पूरी कोशिश की.
परिवार वालों का कहना है कि बंटी इलाके में हो रहे देह व्यापार पर आवाज उठाता था. उसी आवाज को दबाने की कोशिश वह बदमाश कर रहे थे. शव को पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसका दाह संस्कार किया गया. बंटी का भले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवालों को खड़ा कर दिया है. साथ ही मामले पर राजनीति भी काफी तेजी से हो रही है.
RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मामले पर कहा कि ‘बिहार में लॉ एंड आर्डर अब पूरी तरीके से खत्म हो गया है. पटना जंक्शन पर अपहरण हो रहा है और उसके बाद हत्या कर दी गई. मुख्यमंत्री सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर मजबूत करने की बात कह रहे हैं. साथ ही अपराधियों के मनोबल के बढ़ने की बात भी की है.’
साथ ही BJP प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने भी कहा कि ‘पीड़ित परिवार के साथ में हमारी पूरी संवेदना है. बिहार में कानून चलता है. अपराधी चाहे कितना ही ताकतवर हो, उस पर कठोर कार्रवाई जरूरत हो होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.’
ये भी पढ़ें: दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा: यमुना नदी के तेज बहाव में समाए 4 बच्चे, तलाश जारी
