E20 पेट्रोल अभी के समय में सबसे गरमाए मुद्दों में से एक है. सभी व्यक्ति E20 पेट्रोल के कारण अपनी कारों पर होने वाले नुकसान को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में C-Voter के आए ताजा सर्वे ने चौंका कर रख दिया है. दरअसल, रिपोर्ट में सामने आया है कि E20 पेट्रोल के खिलाफ में NDA समर्थक भी खड़े है. सभी को यही डर है कि उनकी गाड़ी की माइलेज कम हो जाएगी. साथ ही उनके इंजन पर भी काफी बुरा असर पड़ेगा.
सर्वे में सामने आया है कि आधें से ज्यादा NDA समर्थक भी E20 पेट्रोल के यूज के खिलाफ में है. करीब 52.5% लोग इसका प्रयोग अपनी गाड़ियों में नहीं करना चाहते हैं. केवल 18.1% लोगों ने ही सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है. वहीं, 29.5% लोगों ने इस मुद्दे पर कोई राय नहीं दी है.
52.8% लोगों का क्या है कहना
दरअसल, इन लोगों का कहना है कि E20 पेट्रोल से गाड़ी माइलेज कम देती है. 54.2% लोगों का कहना है कि इन नए पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन पर काफी बुरा असर पड़ता है. केवल 10.9% लोगों का मानना है कि इस पेट्रोल से गाड़ी को किसी भी तरीके का नुकसान नहीं होता है.
पुरानी गाड़ियों में प्रयोग का फैसला गलत
56.3% लोगों ने कहा है कि पुरानी गाड़ियों में इसका प्रयोग करने से काफी दिक्कतें आएगी. उनका कहना है कि पुरानी गाड़ियां E10 के हिसाब से बनाई गई है. उसमें E20 का प्रयोग करना काफी गलत फैसला है.
रिपोर्ट में 75.9% लोगों ने माना है कि पेट्रोल पंप में सामान्य और E20 पेट्रोल दोनों होने चाहिए. लोगों की जरूरतों और गाड़ियों पर भी ध्यान देना चाहिए. E20 पेट्रोल की कीमत पेट्रोल पंप पर बेचे जाने वाले सामान्य पेट्रोल से कम होनी चाहिए.
बता दें कि सस्ता होने के बावजूद 40.8% लोग ही अपनी गाड़ियों में E20 पेट्रोल डलवाने को तैयार है. हालांकि, सरकार ने इसके यूज के पीछे की वजह भी साफ बताई थी. सरकार का कहना था कि E20 पेट्रोल के प्रयोग से देश में कच्चे तेल के आयात में कमी आएगी, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने दावा किया है कि यह गलत है. 8 और 9 जुलाई के दिन में C-Voter का स्नैप पोल का कराया गया, जिसमें 1,641 लोगों से फोन पर बातचीत की गई है. सर्वे से साफ पता चल रहा है कि लोग सरकार के फैसले से नाराज है.
ये भी पढ़ें: चरखारी में शराबी की हैवानियत! 55 वर्षीय महिला पर बिना किसी विवाद के फूटा राकेश… सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
