DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में UG में एडमिशन लेने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, 16 जुलाई को शाम 5 बजे में कॉमन सीट अलोकेशन के तहत पहली अलॉटमेंट सीट की लिस्ट जारी कर दी गई है. 5 बजे के बाद में सभी छात्रों को साइट पर कौन सा कॉलेज और कौन सा कोर्स उन्हें मिला है उसकी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि 73 UG कोर्स की 71,624 सीटों पर एडमिशन होगा. इसमें 69 कॉलेज शामिल है. पहली लिस्ट के जारी होने पर छात्रों का एडमिशन भी कॉलेजों में लेना शुरू हो जाएगा. हर सीट पर तीन छात्रों का मुकाबला हो रहा है.
सीट मिलने के बाद ये करें
आपको 16 जुलाई से 18 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक अपनी सीट को स्वीकार करना होगा. तय समय पर सीट एक्सेपट न किए जाने पर आप एडमिशन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे. कॉलेजों में 16 जुलाई से 20 जुलाई तक डाक्यूमेंट कर जांच होगी. डॉक्यूमेंट जमा होने के बाद आपको 21 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट से पहले फीस जमा करना होगा. फीस जमा करते ही आपको आपकी सीट पर एडमिशन मिल जागा. दूसरी लिस्ट 25 जुलाई को जारी होगी.
इस तरीके से देखें अलॉटमेंट
आपको DU UG Admission की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. उसके बाद कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करना है.
अगले चरण में आपको cuet ug 2026 application number और password डालना है.
कैप्चा भरे.
First Round Allotment Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
इस सेक्शन को चुनते ही आपको कॉलेज और कोर्स दिखाई दे जाएगा.
भविष्य के लिए अलॉटमेंट लेटर को डॉउनलोड करके रख लें.
इस बार भी हमेशा की तरह इस एडमिशन के लिए लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा आवेदन किया है.
ये भी पढ़ें: बंटी यादव हत्याकांड: प्रशांत किशोर ने सरकार और पुलिस पर साधा निशाना! परिवार से मिल न्याय दिलाने का किया वादा
