उत्तर प्रदेश के बरेली से दो युवकों की बदमाशी की वजह से युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. दरअसल, इज्जतनगर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित होटल के बाहर एक छात्रा दो मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिल रही थी, जिसका वीडियो बनाकर कुछ बदमाशों ने वायरल कर दिया. इसी से आहत होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली है, जिसकी वजह से हर जगह कोहराम मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की और दो मुस्लिम समुदाय के युवक होटल में बाहर खड़े थे, जिसकी वीडियो दो बदामाशों ने बना ली थी. जैसे ही उन पर लड़की की नजर पड़ी दोनों युवक स्कूटी में बैठकर फरार हो गए है. हिंदू संगठन के कुछ युवकों ने उसकी इस वीडियो को वायरल कर दिया, जिसके कारण उसके माता-पिता तक भी यह बात पहुंच गई.
वीडियो वायरल होने के बाद में छात्रा मानसिक तनाव में आ गई. इसी कारण से उसने आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस ने छात्रा को होटल ले जाने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस सख्ती से पूछताछ कर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है.
पुलिस ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. नाबालिग की मौत के बाद में कई गंभीर सवाल उठ गए है. साथ ही ऐसे ही किसी की वीडियो बनाकर डाल देने वाले लोगों के खिलाफ में सख्ती दिखाई जा रही है. इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में की जा रही है. माता-पिता नाबालिग की मौत के बाद से शोक में डूबे हुए है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल के बाहर और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को देख रही है. ताकि आरोपियों की पहचान हो पाए.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 10 रुपये के चोरी के आरोप में छात्रा ने की आत्महत्या! परिजनों ने स्कूल वालों पर लगाए आरोप…
