DU UG Admission 2026: कुछ ही दिन पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई थी. कई बच्चों का नाम उसमें आया और कई का नाम नहीं आया था. ऐसे में बच्चों को दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट के जारी होने का इंतजार था. बता दें कि DU की दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो चुकी है. जिन छात्रों को इस लिस्ट का इंतजार था, वह अब आसानी से इसे देख सकते हैं. जिन-जिन का नाम इस लिस्ट में आया है उन्हें आज यानी 26 जुलाई को ही अलॉट हुई सीट को स्वीकार करना होगा. वहीं, एडमिशन पक्का करने के लिए आपको 28 जुलाई 2026 तक फीस को जमा करना होगा.
कब से शुरू शैक्षणिक सत्र
बता दें कि नया सत्र 28 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है. इसी कारण से बच्चों को तय सीमा के अंदर अपनी सीट को स्वीकार करना होगा. साथ ही कॉलेज के डॉक्यूमेंट्स की जांच कर तय तारीख तक फीस जमा करनी होगी. वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह भी जानकारी दी है कि यूजी एडमिशन के समय में बची हुई सीटों को भरने के लिए अगस्त में मिड-एंट्री विंडो को खोला जाएगा. इस सुविधा के तहत मैं उन लोगों को फायदा होगा जो समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए है.
सीट मिलने के बाद इन कामों को करना न भूलें
अगर आपका नाम दूसरे राउंड में आया है. तो आपको सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS एडमिशन पोर्टल पर लॉग-इन करना है.
वहां पर दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी. .
समय-सीमा के अंदर आपको अपनी सीट स्वीकार करना है.
जब आप सीट स्वीकार कर लेंगे तो अलॉट किया गया कॉलेज आपके आवेदन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच करेगा.
वेरिफिकेशन होने के बाद 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन एडमिशन की फीस को जमा कर लें. फीस जमा करने के बाद ही आपका एडमिशन पक्का माना जाएगा. रसीद की फोटोकॉपी जरूर निकाल लें.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, 2028 चुनाव से बनाई दूरी… राजनीति छोड़ने का किया ऐलान
