कर्नाटक की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, राज्य के जाने-माने चेहरे और कर्नाटक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कद्दावर नेता सिद्धारमैया ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि सिद्धारमैया कांग्रेस पार्टी के है.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ‘आज राजनीति में भ्रष्टाचार आ गया है, इसलिए मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा. हालांकि, राजनीति में सक्रिय रहते हुए, मैं लोगों के सुख-दुख में उनकी आवाज बनकर खड़ा रहूंगा. वरुणा निर्वाचन क्षेत्र के लोग एक बार फिर मुझे चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं, लेकिन मैंने तय किया है कि अब मैं कोई चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा. पहले, जब मैं चुनाव लड़ता था, तो निर्वाचन क्षेत्र के लोग ही हमें पैसे देते थे और हमारी जीत सुनिश्चित करते थे, लेकिन आज वैसी स्थिति नहीं रही.’
साथ ही उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए कहा कि ‘मैं अब 79 साल का हो गया हूं. हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल और बाकी है. तब तक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा. मेरी सेहत अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थी. अब पहले जैसा जोश और उत्साह के साथ काम करना संभव नहीं है. 2028 तक मैं 82 साल का हो जाऊंगा. तब मेरे राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे हो जाएंगे. मैंने 1978 में तालुक बोर्ड सदस्य के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. मैंने हार और जीत, दोनों देखी हैं. लेकिन मुझे इस बात का संतोष है कि मैंने कभी उन सिद्धांतों के खिलाफ काम नहीं किया जिनमें मेरा विश्वास था, और न ही कभी अपनी अंतरात्मा के साथ धोखा किया. अब ऐसा समय आ गया है कि अगर हम चुनाव लड़ते हैं, तो हमें लोगों को पैसे देने होंगे. आज की राजनीति पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है. ईमानदार राजनीति के लिए कोई जगह नहीं बची है. इसी माहौल को देखते हुए, मैंने भविष्य में चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. पांच दशकों तक राज्य के लोगों ने मुझे अपने ही बीच का एक व्यक्ति माना और प्यार से मेरा मार्गदर्शन किया. मुझ पर उनका यह कर्ज है. इसलिए, मेरा भविष्य का जीवन भी जनसेवा को ही समर्पित रहेगा.’
बता दें कि शनिवार को वह एक निजी कार्यक्रम में गए हुए थे. जहां पर उन्होंने चुनाव न लड़ने का बयान दिया था. उनके यह घोषणा मांड्या जिले के के.आर. पेट में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में दिया है.
ये भी पढ़ें: एक दूल्हा, तीन दुल्हन! यूट्यूबर बहनों ने एक ही युवक संग लिए फेरे! सोशल मीडिया पर मचा बवाल
