उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर कई बड़ी घोषणाएं की है. यह घोषणा उन्होंने गांधी पार्क में आयोजित ‘शौर्य दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह’ में की है. दरअसल, मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाले सम्मान राशि में बढ़त की है. अब राशि 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दी गई है. इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड में पहला ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ गठन करने का फैसला लिया है.
मुख्यमंत्री धामी ने की यह बड़ी घोषणा
सम्मान राशि 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई. यानी की अब सैनिकों के परिवार वालों को सम्मान राशि के रूप में 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
सेवा पूरी करने के बाद में राजकीय सेवाओं में अग्निवीरों को आरक्षण.
निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण
होमस्टे जैसे रोजगार को करने के लिए प्रोत्साहन. हालांकि, उत्तराखंड में लोग होमस्टे के ज्यादा हो जाने का विरोध करने है, लेकिन वहां के कई लोगों की रोजी रोटी ऐसे कारोबार है.
आगे आने वाली पीढियों में राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ाने के लिए ‘सैन्य धाम’ का उद्घाटन. बच्चों को अगर बलिदान और राष्ट्र के बारे में जानकारी मिलेगी, तो वह सैनिक बनने के लिए प्रेरित होंगे और देश की सेवा करने के लिए तत्पर होंगे.
पूर्व सैनिकों को सीमांत गांवों में रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से सहायता
पूर्व सैनिकों की लंबित शस्त्र लाइसेंस से संबंधित समस्याओं का समाधान
अमर बलिदानियों को मेरा नमन- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कारगिल के अमर बलिदानियों को नमन. . . देवभूमि उत्तराखंड का कण-कण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत है. यहाँ का युवा सेना की वर्दी को मात्र नौकरी नहीं, बल्कि माँ भारती की सेवा का सौभाग्य मानता है. हमारी सरकार अपने पूर्व सैनिकों और बलिदानी परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है. आज केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारतीय सेना आत्मनिर्भर और अत्याधुनिक संसाधनों से सशक्त बनी है. अब भारत किसी भी चुनौती का केवल कड़ा प्रतिवाद नहीं करता, बल्कि देश की संप्रभुता पर आँख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देता है.’
