यूपी के हापुड जनपद थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर दोस्तों के सामने एक युवक ने अपनी जान खो दी है. दोस्तों के साथ लौटने के दौरान हुआ यह हादसा काफी चौंका देने वाला है. दोपहर 3 या 4 बजे के करीब में यह मामला सामने आया है.
नहाने की जिद ने ली जान
जानकारी के मुताबिक, 26 साल का रिंकू अपने दोस्तों के साथ बाबूगढ़ छावनी से लौट रहा था. उसने नहर के किनारे में पहुंचकर अचानक से ही नहाने की इच्छा जताई. दोस्तों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना. पानी में उतरने ही उसका संतुलन अचानक से बिगड़ गया, जिसकी वजह से वह पानी के तेज बहाव में बह गया. वह मदद के लिए चिल्लाया भी, जिसके बाद उसके दोस्त उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए. तेज बहाव और गहरा पानी होनी की वजह से वह वहां तक नहीं पहुंच गए, जिसकी वजह से उनकी आंखों के सामने ही रिंकू ने अपनी जान खो दी. रिंकू को बचाने की कोशिश में राकेश में डूबने लगा था. हालांकि, मछली पकड़ने वाले लोगों ने उसे डंडे की मदद से बाहर निकाल लिया.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार और ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची. गढ़ मुकाम से गोताखोरों को भी बुलाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से देर रात गोताखोरों ने रिंकू का शव बाहर निकाला. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. दोस्तों और वहां मौजूद लोगों ने बताया कि रिंकू नहर में नहाने के लिए जबरदस्ती कर रहा था. अगर उन्हें पानी इतना गहरा है, उसके बारे में पता होता तो वह कभी ऐसा नहीं करते.
पुलिस ने मामले की जांच के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस नहर में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने खतरे का निशान वाला चिन्ह नहीं लगाया है. आरोपों के बाद में प्रशासन ने नहर के किनारे खतरे का निशान लगाने की बात की है.
ये भी पढ़ें: DU UG Admission 2026: दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, आज ही करें सीट स्वीकार, नहीं तो छूट जाएगा एडमिशन!
