25 जुलाई को छपरा में हुए प्रदर्शन में तोड़फोड़ और हिंसा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने इस मामले में करीब 186 नामजद और 2500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस लगातार हिंसा फैलाने वाले लोगों की पूछताछ कर रही है. अब तक 4 लोगों के खिलाफ में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. सारण पुलिस कार्रवाई में तेजी लाते हुए दिखाई दे रही है. लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है. सभी के खिलाफ में सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. हिंसात्मक प्रदर्शन के खिलाफ में पुलिस यह कार्रवाई कर रही है.
कितने लोगों को लिया गया हिरासत में
दरअसल, पुलिस ने अब तक 196 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से 56 लोगों की भूमिका साबित हुई है. वहीं, 140 लोगों के खिलाफ में कोई भी सबूत नहीं मिले हैं. इन 56 लोगों के खिलाफ में तकनीकी सबूत मिले हैं. सीसीटीवी और कई सोशल मीडिया वायरल वीडियो से उनके खिलाफ में सबूत मिले है. वे लोग जिनके खिलाफ में कोई भी पक्के सबूत नहीं मिले है, उन्हें बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है.
पुलिस ने साफ किया मामला
दरअसल, सारण पुलिस ने यह साफ किया है कि केवल अफवाह, सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर लोगों के ऊपर कार्रवाई नहीं की जाएगी. पुलिस के पास में ठोस डिजिटल सबूत होंगे तभी उस पर कार्रवाई की जाएगी. डिजिटल या सीसीटीवी में जिसके खिलाफ में सख्त सबूत नहीं मिलेंगे, उन के ऊपर कार्रवाई नही होगी.
सारण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरीके की अफवाहों पर ध्यान न दें. कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें. जांच पूरी तरीके से निष्पक्ष और सबूतों के आधार पर की जा रही है. सभी नियम और कानूनों का पालन करने के बाद ही आगे का कोई फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: संसद मार्च में पेलेट गन का इस्तेमाल? राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र… आरोपों से घिरी सुरक्षा एजेंसियां
