नीट पेपर में धांधली को लेकर हुए प्रोटेस्ट में शांति आई ही थी कि एक बार फिर एक केस की वजह से यह लोगों के बीच में यह चर्चा का विषय बनते दिखाई दे रहा है. दरअसल, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में नीट का एग्जाम दे चुकी छात्रा अंकिता सांगले ने आत्महत्या कर ली है. परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से अंकिता ने अपनी जान ले ली है. मामला कर्जत तालुका के जलालपुर गांव का बताया जा रहा है.
कम नंबर आने की वजह से मानसिक तनाव
परिवार ने बताया कि अंकिता के री-नीट एग्जाम में 166 मार्क्स आए थे. उम्मीद के मुताबिक नंबर न आ पाने की वजह से वह काफी मानसिक तनाव में चली गई थी. इसी वजह से उसने 26 जुलाई दिन रविवार को शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर अपनी जान ले ली. पढ़ाई करने के लिए अंकिता को अलग रूम भी दिया था, जहां वह बैठकर पढ़ाई किया करती थी. रविवार के दिन काफी देर तक हलचल न आने के बाद जब परिवार वालों ने दरवाजा खोला, तो वह सन्न रह गए. अंकिता ने कम नंबर आने की वजह से अपनी जान ले ली थी.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
अंकिता के परिवार वालों ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. अन्ना सांगले की दी जानकारी अनुसार पुलिस ने फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ के तहत मामला दर्ज किया है. एनसीपी के नीलेश लंका ने जलालपुर में अंकिता सांगले के घर जाकर शोक जताया. उन्होंने इसके पीछे सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही नीट पेपर लीक के मामले में शामिल लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराने की बात की है. नीलेश लंका ने कहा कि पेपर लीक से पहले हुए पेपर में अंकिता के अच्छे नंबर थे, लेकिन बाद में कम आए थे. उन्होंने मामले में सख्त एक्शन लेने की बात की है.
ये भी पढ़ें: DU UG Admission 2026: दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी, आज ही करें सीट स्वीकार, नहीं तो छूट जाएगा एडमिशन!
