मुंबई के कांदिवली में एक युवक ने क्राइम पेट्रोल से हत्या को सीख अपनी 17 साल की गर्लफेंड की हत्या कर दी है. मामला कांदिवली ईस्ट में समतानगर पुलिस स्टेशन का है. लड़के की पहचान 17 वर्षीय सिद्धि विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी लड़के की पहचान 22 वर्षीय कांदिवली ईस्ट निवासी सूरज वाघमारे के रूप में हुई है.
जांच में काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए है. दरअसल, आरोपी और नाबालिग डेढ़ साल से रिश्ते में थे. दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था. वह एक दूसरे से गणपति मंडल में मिले थे. आरोपी लड़की पर बार-बार शादी का दबाव बना रहा था. हालांकि, वह उसे बार-बार मना करती रही. इसी कारण से उसने पूरी हत्या की प्लानिंग की. उसने क्राइम पेंट्रोल के एपिसोड देखे और हत्या करने से लेकर उसे छिपाने तक की पूरी योजना बनाई.
आरोपी प्रेमी ने लड़की को पहले यूनिक गिफ्ट देने के बहाने कांदिवली दामू नगर इलाके के जंगल में बुलाया. उसके बाद आंख पर पट्टी बांध दी. आंख पर पट्टी बांधने के बाद में आरोपी ने चाकू लिया और उसका गला रेत दिया. हत्या के बाद में आरोपी ने उसे जंगल में फेंक दिया.
किसी को भी इसकी भनक नहीं हुई. इसी बीच फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का स्टाफ पेट्रोलिंग करने के लिए जंगल में आया, जिसके बाद उन्हें लड़की का शव दिखाई दिया. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर हॉस्पिटल में ऑटोप्सी के लिए भेजा. समता नगर पुलिस ने डेढ़ घंटे के अंदर बॉडी की पहचान कर ली और आरोपी सूरज वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने मामले की पूरी साजिश और हत्या का खुलासा किया. फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है और मामले की जांच हो रही है.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद के मोदीनगर में बेटे ने पिता पर दाग दीं 4 गोलियां, हत्या कर फरार हुआ आरोपी; इलाके में दहशत
