Kukrail Night Safari Park: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लखनऊ के कुकरेल वन क्षेत्र में अपने महत्वाकांक्षी नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क परियोजना को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया कि परियोजना से पूरे वन क्षेत्र में असर पड़ेगा उन्होंने कहा कि क्या देश रुका रहेगा चिड़ियाघर पुराने हो गए हैं इसको देखने के लिए विशेषज्ञ है.कोर्ट ने पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर उठाई गई आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि विकास कार्यों को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता और विशेषज्ञों की निगरानी में परियोजना को आगे बढ़ाया जा सकता है.
कुकरेल में ₹1500 करोड़ से आकार लेगी देश की पहली नाइट सफारी, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में
यह महत्वाकांक्षी परियोजना दो चरणों में बंटी है पहले अर्बन नाइट सफारी है 5000 हेक्टेयर में पहले कुकरेल वन क्षेत्र में बनेगी और इस पर लगभग 1500 करोड रुपए खर्च होंगे. एडवेंचर पार्क के प्रथम चरण में चार प्रकार के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
आपत्तियां खारिज
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने पर्यावरण से जुड़ी आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि पुराने चिड़ियाघरों को बदलने और विशेषज्ञों की देखरेख में ऐतिहासिक उपाय करने की जरूरत है. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया कि परियोजना से पूरे वन क्षेत्र में असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि क्या देश रुका रहेगा चिड़ियाघर पुराने हो गए हैं इसको देखने के लिए विशेषज्ञ है।, जांच के बाद और शर्तें तय करने और उनका पालन करने के बाद संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ के साथ सही ऐतिहासिक उपाय किए जा सकते हैं.
CEC की मंजूरी और निगरानी
केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (CEC) ने पहले ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. अब सुप्रीम कोर्ट ने CEC को निर्देश दिया है कि वह साइट का दौरा कर 3 महीने में रिपोर्ट सौंपे कि अधिकारी सभी शर्तों का पालन कर रहे हैं या नहीं.
बजट और फेज
यह पूरी परियोजना दो चरणों में बंटी है, जिस पर लगभग ₹1500 करोड़ खर्च होंगे. यह महत्वाकांक्षी परियोजना दो चरणों में बंटी है. पहले अर्बन नाइट सफारी है 5000 हेक्टेयर में पहले कुकरेल वन क्षेत्र में बनेगी और इस पर लगभग 1500 करोड रुपए खर्च होंगे. एडवेंचर पार्क के पहले चरण के चार निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है, जिसके लिए ₹631 करोड़ का बजट तय किया गया है. एडवेंचर पार्क के प्रथम चरण में चार प्रकार के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है 631 करोड़ बजट तय किया गया है.
सुविधाएं
नाइट सफारी में पर्यटकों की एंट्री के लिए तीन बड़े गेटवे, टिकट काउंटर और पब्लिक यूटिलिटी जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी.
