गाजियाबाद: जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बुदाना में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक पुत्र ने अपने ही जन्मदाता को मौत के घाट उतार दिया. यहां 32 वर्षीय निखिल नेहरा ने अपने ही पिता, करीब 55 वर्षीय किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पिता पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ताबड़तोड़ चलाईं चार गोलियां
मिली जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच हुए तीखे विवाद के दौरान गुस्साए निखिल ने अपने पिता पर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दीं. एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने की घटना की जानकारी मिली है. चार गोलियां मृतक को लगी हुई पाई गई है. गोलियां लगने से हरिओम नेहरा खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े. घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी पुत्र मौके से भागने में सफल रहा.
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े परिजन गंभीर रूप से घायल हरिओम नेहरा को आनन-फानन में मोदीनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई. अस्पताल से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.
नशे की लत और जमीनी विवाद बना कारण
स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी निखिल बेहद नशे का आदी है और इस लत के कारण घर में आए दिन कलह और विवाद होता रहता था. इसके साथ ही, पिता और पुत्र के बीच काफी लंबे समय से स्थानीय जमीनी विवाद को लेकर भी गहरा तनाव चल रहा था.
आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को पुत्र द्वारा पिता की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी, जिसमें मृतक को 4 गोलियां लगी हैं. फिलहाल हत्या की वास्तविक वजहों की गहराई से तफ्तीश की जा रही है. हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है और पुलिस द्वारा पूरे मामले में जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: E20 Petrol से गाड़ी खराब होने का आया पहला केस! कंज्यूमर कोर्ट ने कंपनी को ठहराया दोषी
