महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे की सभी लोग चौंक गए है. दरअसल, यहां पर एक 21 वर्षीय वैष्णवी अवारे की उसके पहले रह चुके प्रेमी साहिल लाव्हारे ने चाकू मारकर हत्या कर दी है. हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि युवक ने युवती को मारने के बाद में उसके मंगेतर को कॉल कर कहा कि ‘वैषु को आज मैंने खत्म कर दिया’
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद में खुद को फांसी के फंदे से लटाका लिया. दोनों पहले प्रेम संबंध में थे. हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. अलग होने के बाद में वैष्णवी ने दूसरे लड़के से सगाई कर ली थी.
युवती की सगाई की बात सुनते ही युवक पूरी तरीके से बौखला गया, जिसके बाद उसने वैष्णवी को 17 जुलाई दिन शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया. मिलने के दौरान दोनों के बीच में बातचीत हुई, लेकिन बाद में बातचीत ने हिंसक रूप ले लिया. गुस्साए आरोपी ने चाकू लिया और युवती पर एक के बाद एक जानलेवा वार कर दिए. वारदात के समय मंगेतर दोनों के बीच की बातचीत को सुन रहा था. हत्या करने के बाद उसने मंगेतर को वैष्णवी को जान से मारने के बारे में बताया़, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. खुलासा हुआ कि युवती की हत्या करने के बाद में आरोपी ने खुद भी अपनी जान दे दी है. आरोपी के परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी.
पुलिस ने जिसके बाद मामले की जांच शुरू की और प्रथम दृष्टि से मामले को हत्या एवं आत्महत्या दोनों मामलों में रखा है. पुलिस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है. दोनों के परिवार वालों में शोक का माहौल है. पुलिस पता कर रही है कि आखिर दोनों के बीच में ऐसा क्या विवाद हुआ कि वह अलग हुए और आरोपी युवक ने इतना खतरनाक कदम उठाया.
ये भी पढ़ें: सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला संदेश, समर्थकों से संसद मार्च में पहुंचने की अपील, इलाज करवाने से किया मना
