गौतम बुद्ध नगर में स्थित हिंडन नदी का जलस्तर अचानक से बहुत बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है. जलस्तर बढ़ते ही प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट हो गया है. कई जगहों के डूब जाने की वजह से स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है. इसी कारण से शनिवार के दिन पर एडीएम अजीत कुमार सिंह और यूसुफपुर ने क्षेत्रों का दौरा किया है.
एडीएम अजीत कुमार सिंह ने लोगों से बातचीत कर वहां की सभी जानकारी को हासिल ली है. साथ ही उनकी परेशानियों को भी जाना है. सभी अधिकारियों का निर्देश दिया है. नोएडा के हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं. प्रशासन लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने का अनाउंसमेंट दे रहे हैं.
हालत पर काबू पाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है. लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश की जा रही है. जल चौकिया, पुलिस विभाग, बिजली विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है. हर स्थिति से निपटने के लिए एडीएम ने निर्देश जारी किया है.
एडीएम अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हिंडन नदी में अचानक ही जलस्तर बढ़ा गया है, जिसकी वजह से प्रशासन की टीम लगातार काम पर लगी हुई है. पहले के समय में जो 18 बाढ़ चौकिया इनएक्टिव थी, उन्हें भी अब एक्टिव कर दिया गया है. स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग समेत अ्न्य विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. प्रशासन का कहना है कि तैयारी पूरी कर रखी है. किसी भी स्थिति से आसानी से निपटा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: सरयू नदी के बीच ‘मटन पार्टी’ का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
