आए दिन पवित्र नदियों के पास में पार्टी करने की वीडियो सामने आती रहता है. इस बार यह वाराणसी के गंगा घाट का नहीं है बल्कि अयोध्या नदीं के सरयू नदी के पास का है. पार्टी कोई आम नहीं थी बल्कि इस पार्टी में यह लोग मटन पार्टी करते दिखाई दिए है.
इस वीडियो के आते ही लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है. हिंदू लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का यह वीडियो लोगों के बीच में तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार निषाद, जितेंद्र निषाद और लवकुश निषाद के रूप में की गई है. हालांकि, एक आरोपी अभी भी पुलिस की चंगुल से फरार है.
वायरल वीडियो कैट थाना क्षेत्र के गुप्तारघाट का है. इस घाट में रोजाना हजारों की संख्या में श्रदालुओं की भीड़ देखने को मिलती है. इसी घाट पर यह चार युवक, जो कि निषाद समुदाय के है, पार्टी करते हुए दिखाई दिए थे. चारों नदी के बीच में बैठकर बीयर और मटन पार्टी करते हुए दिखाई दिए है. सभी ने यह वीडियो भी कैमरा में रिकार्ड किया है. इसमें से एक युवक ने दूसरे का परिचय कराते हुए कहा कि ‘भईया आज काफी समय बाद में मटन का पार्टी हुआ. हमारे साथ हमारे खास मित्र लवकुश निषाद, साथ में राजकुमार निषाद और बड़े भईया जितेंद्र निषाद मौजूद हैं. हम लोगों ने आज यहां बकरे की पार्टी की.’
पूरे वीडियो में चारों युवक नदी में मस्त होकर मटन खाते हुए दिखाई दिए. वीडियो में उन्होंने एक युवक की कमी महसूस होने की बात भी कही है. वीडियो में कहा गया है कि हमारा मित्र अमरजीत निषाद यहां पर नहीं है. ईश्वर से कामना करते ही हमारे दोस्त से जल्द मुलाकात हो. इस वीडियो से इलाके में हड़कंप मच गया है.
ये भी पढ़ें: मुगलकालीन सिक्कों की अफवाह से गांव में हड़कंप, खजाने की खोज में रातभर खोदते रहे ग्रामीण
