राजस्थान के फलोदी जिले से दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, 27 जुलाई के दिन लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर में एक महिला पर और दो मासूम बच्चियों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया है. इस हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं, 2 मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई है. मृत महिला की पहचान भवरी देवी विश्नोई के रूप में हुई है.
दरअसल, अचानक ही एक अज्ञात हमलावर ने महिला और दोनों मासूम बच्चियों पर हमला कर दिया. वार इतना खतरनाक था कि दोनों महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई थी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच चुका है. महिला और बच्चियों को लहूलुहान हालत में देखकर स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए.
दोनों बच्चियों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. बेहतर उपचार के लिए उसे जोधपुर में रेफर कर दिया गया है. जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है. एक को जोधपुर, तो वहीं, दूसरी बच्ची को लोहावट अस्पताल में भेजा गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल चुका है.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची है. घटनास्थल से सभी सबूतों को इक्ट्ठा किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की वजह नहीं पता लग पाई. पुलिस ने पारिवारिक विवाद के मामले पर रंजिश होने की संभावना जताई है. अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से सबूतों और तकनीकी जांच के आधार पर खुलासा किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा, महिलाओं को मिलेगा ₹2,500 प्रति माह… 1 अगस्त से एक्टिव होगा पोर्टल
