बिलासपुर की सेंट्रल जेल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर डबल मर्डर की सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्टी में कूद कर जान दे दी है. गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण उसकी मौत भी हो गई है. मामले के बाद से जेल परिसर में पूरी तरीके से हंगामा मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, मृतर बिकेश डबल केस में आजीवन कारावास में था. 29 जुलाई दिन बुधवार को उसने अचानक ही गैसीफायर प्लांट में झलांग लगा ली. जलती भट्टी में छलांग लगाने के वजह से वह काफी गंभीर रूप से झुलस गया था. इस घटना के बाद से पूरे जेल परिसर में हंगामा हो गया. तुरंत सायरन बजाकर के सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट मोड में कर दिया गया. कैदी को बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन बहुत ज्यादा जल जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसएसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल भी केंद्रीय जेल में पहुंचे. FSL और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुची, जिसके बाद में पूरी घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रशासन ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की.
हालांकि, इस मामले से एक गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है. आखिर एक कैदी गैसीफायर प्लांट की जलती भट्टी तक पहुंचा कैसे. आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ी चूक हुई है. इसी कारण से ऐसा हुआ है. फिलहाल मामले की हर एक एंगल से जांच की जा रही है. सभी टीमें मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: तीसरी बेटी होने पर पिता बना हैवान, गला घोंटकर की हत्या
