बांकीपुर को मिलाकर आज कुल 3 अलग-अलग राज्य की सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. मध्य प्रदेश के दतिया में भी आज विधानसभा उपचुनाव हो रहा है. सुबह 7 बजे से वोटिंग बूथ पर मतदान किए जा रहे हैं, सुरक्षा के बेहद की कड़े इंतजामों के बीच में इस सीट पर मतदान हो रहे हैं.
कुल 291 मतदान केंद्र का इंतजाम किया गया है, जिस पर कलेक्ट्रैट के कंट्रोल रूम से वेबकास्टिंग के द्वारा नजर रखी जा रही है. सुबह 7 बजे से चालू मतदान शाम 6 बजे तक चलने वाला है. इस सीट पर कुल 2 लाख 20 मतदाता है, जो कि 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला लेंगे. 16 कंपनी के 1422 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. हर केंद्र पर 4 सीआरपीएफ, एक एपमी पुलिस और SAF के जवान तैनात किए गए है.
ऐसे में बता दे कि दतिया में अभी तक 48.91 प्रतिशत मतदान होने की खबर आ रही है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच में यहाँ मुकाबला काफी कड़ा हो रखा है. बीजेपी की तरफ से आशुतोष तिवारी मैदान में उतरे हुए है. तो वहीं, कांग्रेस की तरफ से घनश्याम सिंह प्रत्याशी के रूप में उतरे हुए है. इस उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त 2026 को आने वाले हैं.
क्यों हो रहे उपचुनाव
दरअसल, दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की एक विशेष कोर्ट ने पुराने धोखाधड़ी मामले की वजह से 3 साल की सजा सुनाई है. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के मुताबिक अगर कोई मौजूद विधायक या सांसद को 2 से अधिक साल की सजा मिलती है, तो उसकी सदस्यता को रद्द कर दिया जाता है. इसी कारण से यहां पर उपचुनाव करवाएं जा रहे हैं. कांग्रेस के एक प्रत्याशी के हटने के बाद में अब देखना यह है कि आखिर बाद में क्या होता है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: संकट मोचक बने CM धामी, हर आपदा में खुद संभाली कमान, ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में बनाई पहचान
