बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है. बता दें कि यह सीट काफी महत्वपूर्ण सीट में से एक है. इस सीट पर जनसुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता लड़ रही है. टोटल 422 बूथ पर वोट डाले जाने हैं, जिनमें वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की जाएगी. 3 अगस्त के दिन इस चुनाव के नतीजे आएंगे और फिर बांकीपुर को अपना नया विधायक मिल जाएगा. बता दें कि प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव में प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए है.
नियम किए गए सख्त
इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 3,79,616 है, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच में वोटिंग की जा रही है. साथ ही मतदाताओं और उम्मीदवारों के लिए भी सख्त नियम बनाए गए है. बांकीपुर में सुबह से लेकर अभी तक 4.61 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है.
वोटिंग शुरू होने के बाद में कई नेता और सांसद वोट कर चुके हैं. इसी दौरान बीजेपी के सांसद विवेक कुमार भी उपचुनाव के लिए मतदान कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि ‘बांकीपुर में बीजेपी भारी बहुमत से जीत की ओर बढ़ रही है. लोगों में भारी उत्साह है. कल बिल पारित होने के बाद में देश के युवा फिर उसी तरह से संगठित हैं, जिस तरीके से वह हमेशा बीजेपी के पक्ष में रहे हैं.’
फर्जी मतदान करने का लगाया आरोप!
इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘जो मतदाता पहले से यहां पर मौजूद थे या बार है. वह फर्जी मतदाता बनाकर फर्जी वोट करने की तैयारी में है. हमने प्रशासन को लिखित में शिकायत भी दी है, जिसके बाद प्रशासन इस पर कार्रवाई भी कर रहा है.’ हालांकि, केवल एक ही बीजेपी नेता ने ये आरोप नहीं लगाया बल्कि मृत्युंजय तिवारी ने भी ऐसे आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘हार पूरी तरीके से सुनिश्चित है. यह देखकर प्रशांत किशोर फर्जी मतदाताओं को लाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कारण से हमने पीठसीन अधिकारियों को वोटरों के सत्यापन के लिए कहा है. निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना ही चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है.
ये भी पढ़ें: यूपी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 40 जिला अस्पतालों में शुरू होंगे पीजी कोर्स
