Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद शुरू हुए CEO नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. बीते दिनों राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने CEO पद के लिए भर्ती निकाली थी. जिसमें करीब 54300 आवेदन आए.
Ram Mandir Trust CEO:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, 2 सितंबर को प्रस्तावित बैठक में CEO के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है.
इस प्रतिष्ठित पद के लिए देशभर से करीब 5,400 आवेदन प्राप्त हुए थे. प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद 54 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है. चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अगस्त महीने में कराया जाएगा.
तीन सदस्यीय समिति करेगी चयन
CEO के चयन के लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. यह समिति उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेकर योग्य नामों का पैनल तैयार करेगी. इंटरव्यू प्रक्रिया अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में ही आयोजित की जाएगी.
2 सितंबर की बैठक पर निगाहें
इंटरव्यू और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपेगी. इसके आधार पर 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट बैठक में CEO पद के लिए अंतिम नाम पर मुहर लगने की संभावना है.
प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
राम मंदिर परिसर के विस्तार, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से CEO पद सृजित किया गया है। नियुक्ति के बाद मंदिर के संचालन, प्रबंधन और विभिन्न परियोजनाओं की निगरानी को और बेहतर बनाया जा सकेगा. ट्रस्ट की 6 जुलाई की बैठक में CEO चयन प्रक्रिया को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद भर्ती और स्क्रीनिंग का कार्य शुरू किया गया. अब सभी की नजरें सितंबर में होने वाली ट्रस्ट बैठक पर टिकी हैं.
