Yogi Government’s Decision: योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव, मायावती समेत 44 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट दी. इनमें 11 कैबिनेट मंत्री भी हैं. मंत्री संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और ओपी राजभर को जैकेट मिल गई है. सरकार की ओर से यह फैसला नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
इन नेताओं में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े प्रमुख नाम शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट और नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट देने का फैसला किया गया है. चुनाव के दौरान राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के साथ नेताओं की आवाजाही भी बढ़ जाती है. ऐसे में सरकार किसी तरह का सुरक्षा जोखिम नहीं लेना चाहती.
अखिलेश और मायावती को भी मिली जैकेट
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती भी उन 44 नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है. दोनों ही उत्तर प्रदेश की राजनीति के बड़े चेहरे हैं और चुनाव के समय उनकी गतिविधियां काफी बढ़ जाती हैं. सरकार की ओर से नेताओं को दी गई जैकेट का मकसद किसी संभावित हमले की स्थिति में उनकी सुरक्षा को मजबूत करना है. सुरक्षा व्यवस्था में जैकेट को एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.
11 कैबिनेट मंत्रियों को भी जैकेट
सरकार ने अपने 11 कैबिनेट मंत्रियों को भी बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है. इनमें कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल नंदी को जैकेट मिल भी चुकी है। बाकी मंत्रियों को भी सुरक्षा जरूरत के हिसाब से जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है. चुनाव से पहले मंत्रियों के लगातार दौरे, जनसभाएं और राजनीतिक कार्यक्रम होने हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भी सरकार सतर्क नजर आ रही है। बुलेट प्रूफ जैकेट इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है.
सुरक्षा पर सरकार का फोकस
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं. सभी प्रमुख दल अपने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने में जुटे हैं. आने वाले समय में नेताओं के दौरे और रैलियां भी बढ़ेंगी. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. सरकार का यह फैसला इसी बढ़ती सुरक्षा जरूरत से जोड़कर देखा जा रहा है. नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट देने से उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को एक और स्तर पर मजबूत किया जा सकेगा.
उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होती है. बड़े नेताओं की सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहती हैं. अब बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है.
