कैमक स्ट्रीट ऑफिस के बिलबोर्ड विवाद पर अभिषेक बनर्जी ने अब बीजेपी को चुनौती दी है. अभिषेक ने TMCP के स्थापना दिवस पर मंच से कहा कि जितना टॉर्चर करना है कर लें.
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने TMCP के स्थापना दिवस पर मंच से कैमक स्ट्रीट ऑफिस का बिल बोर्ड खोलने का मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं BJP से कहूंगा कि जितना टॉर्चर कर सको, करो. जब-तक मैं मरा नहीं, तब तक मैं हारा नहीं, लड़ाई होगी. गुरुवार दोपहर को अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट ऑफिस का बिल बोर्ड खोलने को लेकर टेंशन वाली स्थिति बन गई. दोपहर में KMC वर्कर पुलिस के साथ अभिषेक बनर्जी के ऑफिस का बिल बोर्ड खोलने गए. आरोप है कि बिल बोर्ड गैर-कानूनी था और इस घटना से कैमक स्ट्रीट ऑफिस में जंग का मैदान बन गया.
वर्करों के बीच हुई हाथापाई
बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के ऑफिस वर्करों और पुलिस और नगर निगम वर्करों के बीच हाथापाई हो गई. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि नोटिस की कोई वैलिडिटी नहीं थी, क्योंकि उस पर कोई स्टाम्प नहीं था. हालांकि बोर्ड आखिरकार शाम 5.45 बजे खोल दिया गया था.
जितना टॉर्चर कर सकते हैं… अभिषेक
अब इस घटना को लेकर अभिषेक बनर्जी ने मंच से कहा कि कल कोई गैर-कानूनी तरीके से हमारे पार्टी ऑफिस का बिल बोर्ड और साइनबोर्ड खोलने आया और पूरी कोलकाता पुलिस लगा दी है, कह रहे हैं कि साइन बोर्ड खोलेंगे! मैं BJP वालों से कहूंगा कि जितना टॉर्चर कर सकते हैं वो आराम से करें.
कोर्ट में पेंडिंग है घटना
हालांकि यह घटना अभी कोर्ट में पेंडिंग है. अभिषेक बनर्जी के बिल बोर्ड खोलने के मामले में जस्टिस राजा बसु चौधरी की टिप्पणी के मुताबिक कोई नई अंतरिम सुरक्षा देने की गुंजाइश नहीं है. नगर पालिका को मालिक को बिल बोर्ड की लेजिटिमेसी के बारे में बताना होगा.
गद्दार को वापस नहीं आने देंगे- अभिषेक
अब अभिषेक ने टीएमसी छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों ने दिल्ली के जमींदारों को युवाओं की ताकत के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया. बनर्जी ने पाला बदलने वाले नेताओं, सांसदों और विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा, हम एक भी गद्दार को तृणमूल कांग्रेस में वापस नहीं आने देंगे.
