श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त कर दिया गया है. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है. अब यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का CEO नियुक्त कर दिया गया है. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सीईओ बनाया गया है. अब नियुक्ति के बाद जितेंद्र मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का CEO बनना मेरा सौभाग्य है. मंदिर के लिए बेहतर करने की कोशिश करेंगे. ट्रस्ट की चयन समिति का धन्यवाद. एयर मार्शल ने कहा कि मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि इतने सारे उम्मीदवारों में से मुझे चुना गया.
43 साल एयर फोर्स में की सेवा
उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं इसे भगवान राम का आशीर्वाद भी मानता हूं कि एयर फोर्स में देश की 43 साल की सेवा के बाद उन्होंने मुझे श्री राम मंदिर और श्री राम भक्तों की सेवा करने का मौका दिया है. उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए पूरे सामर्थ्य के साथ बेहतर काम करने की कोशिश रहेगी. आपको बता दें कि वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने अपना पद छोड़ दिया है.
गांव की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
कृष्ण मोहन ने कहा कि अभी तक 6 जुलाई से मैं अंतरिम महासचिव के रूप में काम कर रहा था अब इस पद के लिए महाराज गोविंददेव गिरि नए महासचिव हैं और महेश भागचंदका नए कोषाध्यक्ष होंगे. अब देवरिया के भोपतपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो गई है. जितेंद्र मिश्रा के गांव भोपतपुरा की पहचान अब एक बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी से जुड़ गई है.
जितेंद्र के गांव में जश्न
जानकारी के मुताबिक श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले इस गांव में जश्न का माहौल बन गया है. वेस्टर्न एयर कमांड के पूर्व प्रमुख और इसी गांव के रहने वाले एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है.
