तेलंगाना से काफी दुखद घटना सामने आ रही है, जिसने वहां के सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया है. घटना सिद्दीपेट की है, जहां एक सीनियर रेजिडेंट मेल डॉक्टर ने दलित फीमेल हाउस सर्जन को शादी करने का झांसा देकर अपने प्यार में फंसा लिया. जानकारी अनुसार बाद में लड़के ने लड़की को जाति का हवाला देकर अलग होने और रिश्ते को तोड़ने की बात की थी. इस दुख को बर्दाश्त न कर पाने के कारण महिला सर्जन ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान लावण्या के रूप में की गई है, जिसकी आयु 23 साल थी. लावण्या जोगुलंबा गदवाल की निवासी थी.
जुलाई में हुई थी पहली मुलाकात
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार महिला सिद्दीपेट के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रही थी. अपनी इंटर्नशिप के दौरान उसकी मुलाकात जुलाई 2025 में अलवाल के निवासी सीनियर डॉक्टर प्रणय तेजा से हुई थी. प्रणय पिछडा वर्ग (BC)से था. और पीडिता दलित थी, जिसका हवाला लेकर सीनीयर डॉक्टर ने पहले उसे शादी करूंगा कह कर प्यार में फंसाया और बाद में उसे जाति अलग कह कर शादी से इनकार कर दिया.
डिप्रेशन में चली गई थी लावण्या
इसके बाद हॉस्टल में लावण्या डिप्रेशन में चली गई थी , जिसके बाद 3 जनवरी को उसने खुद को पैराक्वाट डाइक्लोराइड जैसे खरपतवार का इंजेक्शन लगा लिया था. रूममेट्स उसे तुरंत सिद्दीपेट के अस्पताल ले गए. वहां उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे हैदराबाद के निम्स अस्पताल में रेफर करा दिया गया. चार जनवरी के दिन सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
लावण्या की बहन ने कराई रिपोर्ट
लावण्या की बहन सिरीशा की शिकायत करने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रणय तेजा को गिरफ्तार कर लिया. BNS की धारा 108, 69 और SC/ST संबंधित धाराओं को लगाते हुए मामले को दर्ज किया गया. सिद्दीपेट की कोर्ट में पेश करते हुए आरोपी को रिमांड में भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि लावण्या का जीवन काफी संघर्ष वाला रहा था. उसके माता-पिता मजदूर थे. इसके बावजूद उसने समाज कल्याण आवासीय कॉलेज से अपनी पढ़ाई को पूरी की थी. माता-पिता ने बताया कि वह पढ़ाई में इतनी ज्यादा अच्छी थी कि उसने NEET का पेपर पहले ही प्रयास में निकाल लिया था. साथ ही साथ उसकी बहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. दोनों बेटियों के सफल जीवन होने से माता पिता बेहद खुश थे. बेटी की ऐसी खबर सुनने के कारण माता पिता शोक में डूब चुके हैं.
ये भी पढ़ें: मौसम विभाग की चेतावनी, 15 जगहों पर दिखेगा शीतलहर का प्रकोप, 3 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी मुसीबत
