जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिलती है. इस साल कई शहरों में कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों की आम जिंदगी पर असर देखने को मिल रहा है. शीतलहर और कोहरे के बीच मौसम विभाग ने फिर एक बार चेतावनी दी है. दरअसल, इस बार मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार उत्तर भारत की कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी दी गई है.
शीतलहर से लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें
मौसम विभाग ने हाल ही में कई जगहों पर शीतलहर की चेतावनी दी थी. जानकारी अनुसार इस बार मौसम विभाग द्वारा संभावना जताई जा रही है कि आज से लेकर एक दो दिन तक 15 शहर के लोगों को शीतलहर के रौद्र रुप को देखना पड़ सकता है.
IMD ने दी सूचना
IMD की दी जानकारी के अनुसार आज से लेकर कुछ दिनों तक हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना हैं कि वह क्षेत्र जो ऊंचाई वाली जगहों पर बसे हुए है. उन जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है. कश्मीर के कुछ क्षेत्रों जैसे बडगाम, डोडा और शोपिया पर भारी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल में चंबा, किन्नौर, मनाली और रोहतांग जैसे इलाकों में बारिश की होने की संभावना को जताया है.
उत्तराखंड की कई जगहों पर तो पाले गिरने की संभावना भी जताई गई है. तमिलानाडु में मछुआरों को पहले ही सावधान कर दिया गया है ताकि बारिश के समय उन्हें किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े.
शीतलहर का प्रकोप इन राज्यों में
अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अमेठी, बरेली, दिल्ली, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, आगरा एवं पंजाब में मोगा, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर में शीत लहर का प्रकोप रहने की आशंका को जताया गया है. इन सभी जगहों पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली और उत्तराखंड में तापमान के गिरने और कोहरे के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही साथ चेतावनी दी जा रही है दृष्यता के कम होने के कारण जितना हो सके उतनी धीमी गति से कार को चलाएं.
कैसे रखें अपनों का ध्यान इस शीतलहर में
बता दें कि इस समय घर के बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. ज्यादा ठंड के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए जितना हो सके घर में रहें और बच्चे कहीं रोड पर तो नहीं खेल रहें. इन बातों का भी ध्यान रखें.
ये भी पढ़ें: DMRC के स्टाफ क्वार्टर में लगी भीषण आग, हादसे में पूरे परिवार की दर्दनाक मौत
