नेस्ले हाल ही में दोबारा चर्चे में दिखाई दे रही है. खाने और पीने के प्रोडक्ट में नेस्ले का नाम दुनिया की बड़ी कंपनी में आता है . बता दें कि मंगलवार को नेस्ले की कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, नेस्ले ने बेबी को न्यूट्रिशन देने वाले प्रोडक्टस को वापिस मंगाने का फैसला लिया है. कपंनी का कहना है कि इन प्रोडक्टस में कुछ ऐसे टॉक्सिन होने की आशंका है, जो बच्चों में उल्टी जैसी दिक्कतों को पैदा कर सकते हैं.
इन फार्मूला को लिया जा रहा वापिस
कपंनी ने BEBA, SMA और NAN के इन्फैंट एंव फॉलो ऑन फॉर्मूला को वापिस लेने का फैसला किया गया है. एक रिपोर्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नेस्ले ने अपने इन सभी प्रोडक्ट को वापिस मंगा लिया है, जिसमें टॉक्सिन होने की संभावना जताई गई थी. हालांकि, मुख्य रूप से ये प्रोडक्टस यूरोप में ही बेचे जाते थे.
क्यों लिया गया है ये फैसला?
कंपनी ने बताया कि एक बड़े सप्लायर द्वारा क्वालिटी से संबंधित दिक्कत आने पर ही इस फैसले को लिया गया है. नेस्ले का कहना है कि रिकॉल किए गए किसी भी प्रोडक्ट में कोई भी ऐसे लक्षण नहीं पाए गए है. इस रिकॉल को दिसंबर में शुरू किया गया था. अब इस रिकॉल को बड़े स्तर पर शुरू कर दिया गया है. ऑस्ट्रिया की स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नेस्ले द्वारा किए गए इस रिकॉल में दस फैक्ट्रियों के 800 से अधिक प्रोडक्ट पर प्रभाव देखने को मिला है. माना जा रहा है कि यह नेस्ले कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉल है.
रिसर्च के अनुसार इन प्रोडक्ट में पाए जाने वाले टॉक्सिन किसी चीज से नष्ट नहीं होते हैं. आप चाहें इन्हें उबाले, पकाए या इनका दूध तैयार करें.
इन देशों में होती थी बिक्री
फिनलैंड, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, नॉर्वे और डेनमार्क में इस प्रोडक्ट को रिकॉल किया गया है. कई फूड एजेंसी ने इससे किसी भी गंभीर जोखिम के पैदा नहीं होने की बात की है. तो कई फूड एजेंसी का कहना हैं कि इसके सेवन से पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है.
प्रभावित बैच की जांच करें
- कपंनी ने सभी देशों में बिकने वाले बैच नंबरों की लिस्ट दी है. पाउडर वाले फार्मूला के लिए पैकेट या डिब्बे के नीचे देखना है.
- रेडी-टू-फीड वाले के लिए आपको बॉक्स के बाहर या कंटेनर के ऊपर या साइड में देखना है.
ये भी पढ़ें: थैलेसीमिया मरीजों के लिए खुशखबरी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन नहीं बल्कि एक गोली से होगा इलाज
