केरल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. केरल के त्रिशूर में एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की उनके ही घर में मौत हो गई. यह पूरी घटना अंबाल्लाकावु इलाके की है, जहां एक महिला और उसके बेटे की उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों मौत हुई है.
सिर्फ 5 साल का था बच्चा
हत्या और आत्महत्या की खबरें हमें देश में जब-तब सुनने को मिल जाती हैं. एक ऐसी ही घटना केरल के त्रिशूर से सामने आई है. मंगलवार को अंबाल्लाकावु इलाके में एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की उसके ही घर में मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाली महिला की पहचान 30 साल की शिल्पा के रूप में हुई है. वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि उसका बेटा सिर्फ 5 साल का था.
फांसी के फंदे पर लटकी थी महिला
पूरी घटना में पुलिस का ऐसा मानना है कि पहले महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी और उसके बाद में आत्महत्या कर ली. पुलिसा का कहना है कि महिला कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी और उसकी कमरे के अंदर उसके बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. पुलिस द्वारा की जा रही जांच में शुरुआती रूप से सामने आया है कि 5 साल के बच्चे की गला घोटकर हत्या की जाने की आशंका है. इस घटना में मौत के कारणों की पुष्टि पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद में ही हो पाएगी.
महिला का पति घर में था मौजूद
पुलिस का कहना है कि इस घटना के समय में महिला का पति उसके घर में ही मौजूद थी, लेकिन वह शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं था, जिसके चलते वह दूसरे कमरे में थी. जब काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो, व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा और अपनी पत्नी और बेटे को मरा हुआ पाया. जिसके बाद तुरंत ही उस व्यक्ति ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती तौर में यह पूरा मामला हत्या और उसके बाद में आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस अधिकारी ने बताया है, कि सभी चीजों की पूरी तरह से जांच की जा रही है और इन मौतों के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद में दोनों की मौत के कारण खुलकर सामने आ जाएंगे.
ये भी पढ़ें: थैलेसीमिया मरीजों के लिए खुशखबरी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन नहीं बल्कि एक गोली से होगा इलाज
