भारत में आज के समय में लोग हर चीज को खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं. बच्चों से लेकर बूढ़ों में इसका प्रयोग करना आसान समझा जाता है. लोगों का कहना हैं कि पहले खुल्ले न होना, नोट का फटने या पैसे का चोरी होना आदि होने का डर रहता था. अब वह डर उनका खत्म हो चुका है. कपड़े खरीदने से लेकर ग्रोसरी खरीदने तक सभी लोग ऑनलाइन पेमेंट का प्रयोग करते हैं. हालांकि, ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए डाटा की जरूरत होती है. कभी-कभार लेकिन नेटवर्क न आ पाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है.
क्या हैं यह दिक्कत?
कई बार जब हम ऐसी जगह पर होते हैं, जहां नेटवर्क की प्रॉब्लम देखने को मिलती है. आज के समय सभी लोग अपने पैसे बैंक या किसी ऑनलाइन पेमेंट करने वाले ऐप में रखते हैं. बिना किसी नेट के UPIकरना लोगों को असंभव लगता है. आज हम इसी हालत से निपटने का एक तरीका आपको बताने जा रहे हैं.
कैसे करें समाधान इसका?
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ऐसी परेशानी से निपटने के लिए खास सुविधा दी गई है. दरअसल, उनके द्वारा *99# नामक एक USD सेवा को शुरू किया गया है. इस सुविधा का फायदा कीपैड और स्मार्टफोन दोनों यूजर कर सकते हैं. बस इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है.
इन चीजों का होना जरूरी
आपको इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपके फोन में नेटवर्क आने से आप इसका प्रयोग कर सकते हैं. आपको इनके यूएसडी नंबर पर डायल करना है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जिस नंबर से आप कॉल कर रहे हैं. वह आपके बैंक अकाउंट से लिंक रहना चाहिए. साथ ही साथ आपको अपने बैंक का पिन भी याद होना चाहिए.
नंबर पर डायल करने के बाद करें
नंबर डायल करने के बाद आपको भाषा को चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा. इसके बाद अपने बैंक का नाम और शुरू के चार IFSC नंबर को डालें. बैंक को चुनने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाए गए नियमों को फॉलों करना है. इसके बाद पास पैसे भेजने का ऑप्शन चुन कर अपना UPI पिन डालें. अगर आप कीपेड वाला फोन यूज करते हैं. तो आपके लिए भी यह काफी फायदेमंद है.
ये भी पढ़ें: मंदिर में फिल्मी गाने पर डांस करना पड़ा भारी, श्रद्धालुओं में गुस्सा, जानें किस कानून के तहत होगी कार्रवाई
