बाजारों में हर चीज आज के समय में मिलावटी देखने को मिलती है. एक बार या दो बार खाने से ये जरूर आपकी सेहत को नुकसान न पहुंचाए लेकिन बार-बार अनजाने में इनको खाते रहने से यह आपके शरीर पर नुकसान पहुंचाते हैं. मिलावटी चीजों को खाने से कैंसर जैसी बीमारियों के होने का खतरा सबसे ज्यादा होता हैं. इन्हीं में आटा भी आता है. ये हर घर में मिलता है. शायद आपको नहीं पता लेकिन रोटी भी कैंसर जैसे रोगों के होने का कारण बनता है. आज के समय में आटे में भी मिलावट देखने को मिलती है.
कैंसर ही क्यों?
जानकारी अनुसार कैंसर तब होता है, जब हमारे शरीर का कोई सेल् किसी वजह से एक्टिव हो जाता हैं और वह बहुत तेजी से बिना किसी नियंत्रण के डिवाइड होने लगते हैं. इसके बाद वह ट्यूमर बन कर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता हैं. कैंसर सेल्स किसी मामूली गलती के कारण भी एक्टिव हो सकते हैं.
किस आटे की रोटी से हो सकता है कैंसर
कई तरीके की आटे की रोटी होती है. जैसे ज्वार, बाजरा, गेंहू आदि. हालांकि, आज तक किसी भी शोध में ये नहीं कहा गया है कि किसी आटे की रोटी खाने से आपको कैंसर हो सकता है. स्टडी के अनुसार जरूर इससे फर्क न पड़े लेकिन आप उसको किस तरीके से बनाते हैं. इसका असर आपके शरीर में जरूर देखने को मिलता है.
इस तरीके से रोटी बनाना पड़ेगा भारी
आज के समय पर लोग जल्दी रोटी सेकने के चक्कर में उससे डायरेक्ट चूल्हें पर डाल देते हैं. ऐसा करना बिल्कुल गलत है. अगर आप लंबे समय तक ऐसी रोटी का सेवन करेंगे तो आपको कैसंर होने की संभावना हो सकती है.
रोटी पर ज्यादा काले दाग भी कैसंर के होने की संभावना को बढ़ाते हैं. जली हुई रोटी में Acrylamide होता है. अगर आप ज्यादा दिनों तक इस रोटी का सेवन करते हैं. तो कैंसर वाले सेल्स आपके शरीर में एक्टिव हो जाते हैं.
मैदा खाना से बचें
मैदा को व्हाइट फ्लोर भी कहा जाता है. इसको बनाने का प्रोसेस ऐसा होता है कि इसमें मौजूद सारे मिनरल्स खत्म हो चुके होते हैं. अगर आप केवल एक या दो बार सेवन करते हैं. तो यह आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचागी लेकिन ज्यादा खाने से कैंसर के अलावा यह आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने काम करता है.
आपको बासी रोटी भी खाने से बचना चाहिए. बासी रोटी में टॉक्सिन बनने लगते हैं. अगर आप ज्यादा समय तक इसका सेवन करते हैं तो आपके शरीर में कैंसर जैसी बीमारियां होने की संभावना होती है.
