DG ISPR Ahmed Sharif Chaudhry’s statement: पाकिस्तानी DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी ने भारत के खिलाफ ताने-मारने वाले बयान दिए, जिन्हें सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बनाया जा रहा है.

DG ISPR Ahmed Sharif Chaudhry’s statement: पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग यानी DG ISPR के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बयान दिया, उसे सोशल मीडिया पर खूब मजाक का विषय बनाया जा रहा है. उन्होंने भारत के खिलाफ अपने बयान को ऐसे पेश किया जैसे वह धमकी नहीं बल्कि मजाक कर रहे हों, चौधरी ने कहा कि अगर उन्होंने लोगों को मजा न कराया तो पैसे वापस जैसी बातें की, जिससे उनकी धमकी में गंभीरता कम और मजाक ज्यादा लगा.
जनरल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को अपना विरोधी बताया और कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा और भविष्य इस पर निर्भर करता है कि वे कैसे प्रतिक्रिया देते हैं. उन्होंने 2026 में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में भी बात की और अपने नेतृत्व की सोच को साफ किया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का अधिकार केवल राज्य का है और कोई बाहरी देश इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता है.
अहमद शरीफ चौधरी ने यह भी दावा किया कि 2025 में पाकिस्तान ने 75,000 से ज्यादा इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन किए हैं. इन अभियानों में पाकिस्तान ने 2,500 से ज्यादा लोगों को आतंकी मानकर मारा और 1,200 से अधिक सैनिकों की मौत हुई है. उन्होंने अफगानिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताया और कहा कि वहां के नागरिक बड़े हमलों में शामिल थे.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की भाषा बाकी मिलिट्री या कूटनीतिक भाषा के बजाय ताने-मारने वाली और मसखरी भरी थी. सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी आत्मविश्वास नहीं बल्कि असुरक्षा का संकेत देती है. चौधरी ने भारत के खिलाफ बयान देने के साथ-साथ खुद पाकिस्तानी नागरिकों और सैनिकों के नुकसान की भी जानकारी दी है.
इसके अलावा, यह पहली बार नहीं है कि DG ISPR की बयानबाजी चर्चा में रही है. इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला पत्रकार को आंख मारी थी. कुल मिलाकर, हालिया बयान और घटनाएं दर्शाती हैं कि पाकिस्तान अपने सैन्य और राजनीतिक संदेशों को हास्य और ताने के जरिए पेश कर रहा है, जिससे भारत के प्रति उनके रवैये पर सवाल उठ रहे हैं.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
