died on the flight: जयपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में एक साल के मासूम मोहम्मद अबरार की अचानक तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई.

died on the flight: जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1240 में मंगलवार शाम अचानक एक साल के मासूम की तबीयत बिगड़ गई. यात्रा के दौरान बच्चे मोहम्मद अबरार की सांस लेने में परेशानी होने लगी थी. इसके बाद फ्लाइट में मौजूद परिजन और केबिन क्रू ने तुरंत पायलट को स्थिति की जानकारी दी है.
इमरजेंसी लैंडिंग
पायलट ने गंभीर स्थिति को देखते हुए नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया है. शाम लगभग 7:20 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी गई है. एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत रनवे पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस और अन्य जरूरी इंतजाम किए, ताकि बच्चे को तुरंत मदद मिल सके.
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर ने बच्चे को सीपीआर देना शुरू कर दिया है. लगभग 7:50 बजे विमान सुरक्षित रूप से इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा गया. एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टरों ने भी बच्चे को तुरंत सीपीआर देना जारी रखा, इसके बाद बच्चे को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.
जयपुर से बेंगलुरु लौट रहा था लड़का

बच्चे का नाम मोहम्मद अबरार था. वह अपने पिता मोहम्मद अजलान, मां फिरोजा और बड़े भाई के साथ जयपुर से बेंगलुरु अपने घर लौट रहा था. परिजनों ने बताया कि यात्रा से पहले बच्चे की तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन किसी को गंभीर समस्या का अंदाजा नहीं था. अचानक हालत बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ.
पायलट और एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया, लेकिन दुर्भाग्यवश बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी. यह घटना विमान यात्रा में अचानक होने वाली मेडिकल इमरजेंसी की गंभीरता को भी दर्शाती है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
