दिल्ली की सियासत में इस समय एक दूसरा रूप ले लिया है. दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर होने वाली चर्चा ने एक अलग रूप ले लिया है. विपक्ष की नेता आतिशी मार्लेना ने इस चर्चा के दौरान असंवेदनशील शब्दों और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद बीजेपी के विधायकों ने इसका काफी विरोध किया है.
दिल्ली विधानसभा में घमासान
दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस पर चर्चा के दौरान विपक्ष की नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि सदन में बेकार की बातों पर चर्चा होती है और प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों के ऊपर कोई भी बात नहीं करता है. जिसके बाद बीजेपी के नेताओं ने इस बयान को सिख गुरु के अपमान के रूप में देखा और सत्तापक्ष के विधायकों ने इसका काफी विरोध किया.
बीजेपी ने लगाए नारे
विपक्ष की नेता आतिशी मार्लेना के इस बयान के बाद में भाजपा के विधायकों ने इसका कड़ा विरोध किया. विधायक सदन में ही नारे लगाने लगे और इस बयान को सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान बताया है. बीजेपी के नेताओं ने आतिशी से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने की मांग की है. दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि गुरु की चर्चा के बीच में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना पाप है.
विधानसभा स्पीकर ने क्या किया?
इस पूरे बवाल को देखते हुए विधानसभी स्पीकर ने भी अपनी रुख लिया. विधानसभी के स्पीकर विजेंदर गुप्ता ने मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह काफी संवेदनशील विषय है. उन्होंने पूरे सदन को आश्वासन दिया कि पूरी घटना की वीडियो फुटेज देखी जाएगी. उन्होंने नियमों के तहत सेंसर मोशन लाने की बात भी कही. इस मामले की बीजेपी ने कड़ी निंदा की है.
AAP ने झूठे बताए आरोप
यह पूरी घटना 6 जनवरी को हुई, जिसके बाद 7 जनवरी को भाजपा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन भी किया है. भाजपा नेताओं ने इस बयान को सिख समाज का अपमान बताया और आतिशी मार्लेना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. वहीं इस मामले में आम आदमी पार्टी ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए भाजपा के ऊपर राजनीति करने का आरोप लगाया है.
इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को एक चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें इस मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है.
ये भी पढ़ें: केरल में दर्दनाक घटना! खुद के घर में हुई महिला और उसके 5 साल के बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस


