देश में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाएं कई बार सामने आती हैं. एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा तेलंगाना से सामने आया है. तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक तेज रफ्तार SUV कार रात करीब 1:30 बजे हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 4 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई.
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. मोकिला थाना क्षेत्र में रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार ईकोस्पोर्ट कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाज वह अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में कार में सवार 4 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा कि ये सभी छात्र ICFAI/IBS संस्थानों से जुड़े हुए थे.
एक छात्रा भी गंभीर रूप से घायल
इस दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वाले छात्रों की पहचान करगयाला सुमित, निखिल, बालमुरी रोहित और देवाला सूर्या तेजा के रूप में की गई है. इस हादसे में एक छात्रा भी गंभीर रूप से घायल हुई है. इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा सुनकारी नक्षत्र को इलाज के लिए तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस की जांच शुरू
पुलिस के मुताबिक यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है. पुलिस ने बताया कि छात्र चेवेल्ला से हैदराबाद की तरफ ओवरस्पीडिंग से जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि कार की स्पीड बेहद तेज थी और मिर्जागुड़ा गेट के पास मोड़ पर ड्राइवर ने कंट्रोल खोया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद में पेड़ में जा घुसी. पुलिस ने मरने वाले छात्रों के शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
काफी कम उम्र के थे छात्र
इस सड़क हादसे में सभी छात्र काफी कम उम्र के थे. हादसे में मरने वाले सुमित, निखिल और सूर्या तेजा सिर्फ 20 साल के थे और ये आईबीएस (IBS) BBA की पढ़ाई करते थे. लेकिन अलावा रोहित सिर्फ 18 साल का था और एमजीआईटी (MGIT) में इंजीनियरिंग का छात्र था. यह हादसा इतना तेज हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- क्या आपका भी है दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने का सपना? जानें कब, कैसे और कहां मिलेगा टिकट
