ईरान में बढ़ती आर्थिक तंगी के कारण लोगों के अंदर गुस्सा फूट रहा है. ईरानी रियाल में गिरावट होते हुए महंगाई लगातार बढ़ रही है. इन्हीं चीजों को लेकर ईरान की जनता के अंदर गुस्सा दिखाई दे रहा है और यहां की जनता शासन के खिलाफ जाकर खड़ी हो गई है.
ईरान में हो रहे शासन के खिलाफ प्रदर्शन
ईरान में आम जनता शासन के परेशान होकर, उसके खिलाफ हो गई है. देश में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन काफी जोरों पर हैं. ईरान विरोध प्रदर्शनों की आग में झुलसने लगा है. दिसंबर में शुरू होने वाले प्रदर्शन अब तक देश के 31 प्रांतों और 100 से ज्यादा शहरों में फैल चुके हैं. देश में लोग आर्थिक संकट के कारण काफी ज्यादा गस्से में हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के खिलाफ लोग नारेबाजी कर रहे हैं.
2 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार
ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक लगभग 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ईरान में इसी के साथ में लगभग 2,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. ईरान में हो रहे प्रदर्शनों के बीच में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. जिसके बाद अब इसी बाच ईरान के एक नेता ने ट्रंप को धमकी दी है. ईरान के नेता हसन रहीमपुर अजगादी ने अमेरिका के राष्ट्रपति को धमकी दी है.
मुदरो की तरह ट्रंप को उठा लो- ईरानी नेता
ईरान के नेता ने ट्रंप को धमकी देते हुआ कहा कि ट्रंप को भी मुदरो की तरह की किडनैप कर लेना चाहिए . हसन रहीमपुर अजगादी ने कहा है कि ईरान को ट्रंप के साथ में ठीक वैसा ही करना चाहिए जैसा अमेरिका ने मुदरो के साथ में किया है. ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ कल्चरल रेवोल्यूशन के मेंबर अजगादी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को ईरानी विरोधी रुख करने के लिए कीमत चुकाने की धमकी दी है और कहा है कि ट्रंप को कि़डनैप करने की कार्रवाई को उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान या फिर उसके बाद में भी किया जा सकता है.
ट्रंप ने दी थी ईरान को धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर ईरान में हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच ईरान को धमकी दे चुके हैं. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के सुरक्षा बल शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले लोगों को मारना जारी रखते हैं, तो इस मामले में अमेरिका भी हस्तक्षेप करेगा और सभी प्रदर्शनकारियों की मदद करेगा. ट्रंप ने खामेनेई को धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान को नहीं पर मारेगा, जहां उसे सबसे ज्यादा दर्द होगा.
बिगड़ सकते हैं दोनों देशों के रिश्ते
ईरान में हो रहे प्रदर्शनों के बीच में ट्रंप की धमकियों के कारण ईरान और अमेरिका के बीत में तनाव काफी बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच में काफी लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है. पिछले साल इजरायल से साथ ईरान की जंग में भी अमेरिका ने इजरायल का साथ देते हुए ईरान के परमाणु ठिकानों के ऊपर काफी बमबारी की थी. अब इस तरह से साफ दिखाई दे रहा है कि अमेरिका और ईरान के रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मुंबई के गोरेगांव में घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल
