प्रधानमंत्री ने भारत के किसानों के लिए PM किसान योजना की शुरूआत की थी. इस योजना को बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद करना है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल करीब 6000 रुपये उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है. हालांकि, 6000 की राशि को तीन किस्तों में उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाता है. हर चार महीने में किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 की रकम भेजी जाती है. अभी तक किसानों को इस योजना से 21 किस्त मिल चुकी है. पहले के पैटर्न को देखा जाए तो संभावना है कि 22वीं किस्त फरवरी में जारी की जा सकती है.
किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है लेकिन अभी भी कई किसानों ने eKYC नहीं करवाई हुई है. ऐसे में इन किसानों की किस्तों को रोके जाने की संभावना है. किसानों को अगर अपनी 22वीं किस्त बिना किसी दिक्कत के चाहिए तो उन्हें अब eKYC करवाना अनिवार्य है.
कैसे करें eKYC
eKYC के लिए आपको सबसे पहले योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. pmkisan.gov.in की अधिकारिक पर जाकर आपको farmer corner की eKYC बटन को दबाना है. आधार नंबर डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को उसमें देना है. इसके बाद आपका स्टेट्स अपने आप अपडेट हो जाएगा.
Farmer ID होना जरुरी
22वीं किस्त किसान को देने से पहले सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने सभी के पास Farmer ID होना अनिवार्य कर दिया है. सरकार का कहना है कि ऐसा करने से किसान को डिजिटल पहचान मिलने में मदद मिलेगी.
Farmer ID होने का फायदा
किसानों को खाद और बीज दोनों की सब्सिडी आसानी से और सही मात्रा में मिलेगी.
दूसरी सरकारी योजनाओं में बार-बार आवेदन नहीं करना पड़ेगा.
एक ही ID से किसानों को कई सेवाएं मिल जाएंगी.
फसल की बीमा को क्लेम करना आसान होगा.
कैसे बनावाएं Farmer ID
इसके लिए आपको AgriStack पर क्लिक करना है. अगर eKYV है, तो वह उसमें पहले ही दिख जाएगा. इसके बाद आपको अपने परिवार और जमीन से संबंधित जानकारियों को लिखना है. सही डिटेल करने के बाद विभागीय जांच की जाएगी, जिसके बाद आपकी Farmer ID जारी हो जाएंगी.
कैसे चेक करें लाभार्थी स्टेटस में अपना नाम?
PM किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको Farmer corner में जाना है. उसके बाद Beneficiary Status पर जाना है. सभी जानकारी डालने के बाद गेट डाटा पर क्लिक करना है. इससे आपको आपकी स्क्रीन पर सारी जानकारी दिख जाएगी.
ये भी पढे़ं: SSC Exam Calendar 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म, जानें कब होगी कौन-सी परीक्षा
