तेलंगाना से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजधानी हैदराबाद में एक युवक ने बात न करने के कारण और दूरी बनाने के कारण एक युवती की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवक इन्हीं बातों के चलते युवती से नाराज था और इसी कारण उसके युवती को मौत के घाट उतार दिया.
पब में हुई थी युवती से हुई थी मुलाकात
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि मृतिका खनीज फातिमा कुछ समय पहले बंजारा हिल्स में मौजूद एक पब में काम करती थी. हाल ही में उसने उर्वशी बार में नौकरी की शुरुआत थी. आरोपी जाहिर उर्फ जाकिर की उस युवती से पब में जान-पहचान हुई थी. जिसके बाद में आरोपी लगातार आरोपी युवती के संपर्क में रहने की कोशिश में रहता था.
मुलाकात के बहाने बुलाई थी युवती
रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती ने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पब बदल लिया था और उससे बातचीत काफी कम कर दी थी. इसके बात आरोपी जाहिर को युवती के ऊपर शक होने लगा कि युवती ने जानबूझकर उससे दूरी बनाई है. जिसके बाद में आरोपी ने इसी शक और गुस्से में युवती को बातचीत करने के बहाने से एक जगह पर मिलने को बुलाया. आरोपी ने युवती को पूरी योजना बनाकर एर्रागड्डा मानसिक अस्पताल परिसर में बुलाया था.
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
जब आरोपी से युवती मिलने के लिए आई, तो उसके अपनी योजना के तहत युवती की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद में आरोपी बोराबांडा की बस्ती में वापस लौट गया और इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी. सूचना मिलने के बाद में तुरंत ही लोगों ने पूरी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
शव को पेस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी जाहिर एक जूस सेंटर में काम करता है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस मामले में यह भी जांच रही है कि इस वारदात में कोई और भी शामिल था या फिर नहीं. पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही है कि हत्या के पीछे और कौनसी वजह थीं.
