राजस्थान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजस्थान के अलवर जिले से एक टाइम बम मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को जैसे ही इस संदिग्ध वस्तु मिली, तो प्रशासन ने तुरंत ही पूरे इलाके को खाली कर लिया.
अलवर में मिला टाइम टाइम बम
राजस्थान के अलवर जिले से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. अलवर के विवेकानन्द नगर सेक्टर 4 में सोमवार को सुबह एक घर के बाहर बमनुमा एक संदिग्ध वस्तु मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा दिया और इस वस्तु को शहर सो काफी दूर जयसमंद बांध के एक बिना आबादी वाले इलाके में ले गई.
स्थानीय निवासी के साथ हाथापाई में शॉल से गिरा बम
जिस जगह पर यह बम मिला वहां के स्थानीय निवासी बाबू सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह के समय एक संदिग्ध व्यक्ति उनके घर के बाहर आया था. जिसके बाद उनकी और उनकी पत्नी की उस अज्ञात व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई और हाथापाई होने लगी. इसी हाथापाई के दौरान उस व्यक्ति की शॉल से एक संदिग्ध बमनुमा चीज नीचे गिरती है. यह वस्तु नीचे गिरने के बाद में वह व्यक्ति वहां से फरार हो गया.
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने किया बड़ा एलान! सौराष्ट्र-कच्छ में निवेश का सही समय, वाइब्रेंट गुजरात 2026 में दिखेगा भारत की ताकत
पुलिस ने इलाके को कराया खाली
इस घटना की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाने के सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि इस बमनुमा चीज के दोनों तरफ ज्वलनशील पदार्थ जैसी कोई चीज भरी हुई थी. इस वस्तु में लगातार टाइमर भी चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही इलाके को खाली करा लिया और किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए इस बमनुमा वस्तु को जयसमंद बांध लेकर पहुंच गई.
जयपुर से बुलाई गई ATS टीम
पुलिस इस संदिग्ध चीज को लेकर तुरंत ही जयसमंद बांध लेकर पहुंची और वहां जाकर इस बम को झील के बीच में एक खाली जमीन पर रख दिया. इस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. आम लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जयपुर से ATS और बम निरोधक टीम को भी बुला लिया गया है. इस मामले में फरार हुए व्यक्ति को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
