भारत जैसे बड़े देश में आए दिन ट्रैफिक को तोड़ने के केस आते रहते हैं. इसके अलावा कर्मियों को जहां अपना काम अच्छे से कर के लोगों में डर बैठाना चाहिए तो वह उनसे सस्ते में वसूली का लालच देकर छोड़ देती है. ऐसी ही एक मामला देखने को मिल रहा है, जहां अधिकारियों को काम मे लापरवाही करना भारी पड़ गया . बाइक वाले से 500 रुपये वसूलना ट्रैफिक कर्मियों के लिए भारी पड़ गया. दरअसल, आए दिन वाहन चालकों से कई ट्रैफिक कर्मी जान कर उन्हें किसी न किसी चीज के लिए रोक लेते हैं. इसके बाद उनसे पैसे मांगते हैं. इसी बीच एक खबर आ रही है, जहां पर शिकायत करने पर तीन ट्रैफिक कर्मियों को जॉब से हाथ धोना पड़ गया.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की घटना
जानकारी के अनुसार दिल्ली-मेरठ के एक्सप्रेसवे पर बाइक और किसी भी दोपहिया वाहन की रोक होती है. रविवार को नोएडा के निवासी वीरेंद्र अपनी बाइक से DME में घुस गए है. उस समय ड्यूटी पर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ललित, कांस्टेबल कुलदीप और सब-इस्पेक्टर विकास कुमार DME के एंट्री पॉइंट पर काम कर थे.
सही से काम न करना पड़ा भारी
DME में घुसने के बाद पुलिस अधिकारियों ने वीरेंद्रे को रोक लिया था, जिसके बाद वीरेंद्र से 20000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. पुलिस कर्मियों ने उसे 20000 की जगह 500 रुपये देकर मामले का निपटारा करने कहा और 500 रुपये वसूल कर केस को खत्म कर दिया गया . घटना के बाद पीडित ने इसकी शिकायत बड़े अधिकारियों से की. शिकायत के बारे में पता लगने पर पुलिस अधिकारियों ने उसे पैसे लौटाने की कोशिश की तो वीरेंद्र नें पैसे लेने से मना कर दिया. इसके बाद वीरेंद्रे ने एक नई शिकायत की जिसके बाद तीनों को काम से संस्पेंड कर दिया गया. शुरू की जांच के मुताबिक एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने तीनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.
किस-किस वाहन के जाने पर रोक और जुर्माना
बता दे कि एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के जानें पर रोक लगाई गई है. अगर कोई भी ऐसा वाहन घुस जाता है. तो उसपर 20000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. पहले यह जुर्माना 1000 रुपये था. बाद में इसे बढ़ाया गया है. इन नियमों को इसलिए बनाया गया है क्योंकि इन वाहनों के कारण काफी ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई थी. अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों को तोड़ता है. तो एक्सप्रेसवे पर कैमरे लगे हुए है, जिससे उस व्यक्ति का चालान काट कर ऑनलाइन भेज दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: पिता बना बेटी का हत्यारा, बारात आने से पहले प्रेमी संग मिलने पर दोनों को उतारा मौत के घाट
