उत्तर प्रदेश से ऑनर किलिंग का मामला सामने आ रहा है, जहां एक प्रेमी और प्रेमिका की परिवार वालों और ग्रामीणों के साथ मिलकर पिता ने बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मामले के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. प्रेमी की पहचान दीपक और प्रेमिका की पहचान शिवानी के रूप में की गई है.
पिता ने सब के साथ मिलकर की दोनों की हत्या
घटना एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गढ़िया सुहागपुर की है. जानकारी के अनुसार लड़की के पिता का नाम अशोक है. वह दिल्ली में ट्रक चलाने का काम करता है. अशोक की 5 बेटी और 2 बेटे है, जिस लड़की की हत्या की गई वह चौथे नंबर की बेटी थी. सोमवार के दिन लड़की की बारात आने वाली थी. बड़ी बहन की भी बारात 25 जनवरी के दिन आने वाली थी. हालांकि, जिस दिन बारात आने वाली थी. उससे पहले ही प्रेमी रात को उससे मिलने चला गया, जिसके बाद दोनों को आपत्तिजनक हालत में उसके पिता ने देख लिया. दोनों को इस हालत में पिता ने गुस्से में ग्रामीणों और परिजनों के साथ मिलकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया. दोनों के सिरों को पहले ईट से कुचला गया और उसके बाद खुरपी से दोनों के गले पर वार करके उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस को जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों का अंतिम संस्कार
मामले की जानकारी के अनुसार पिता ने कई बार बेटी की शादी तय की हुई थी. बार-बार उसके प्रेमी के बारे में पता चलते ही उसकी शादी टूट जाती थी. हालांकि, इस बार उसकी बारात 12 जनवरी दिन सोमवार के दिन आने वाली थी. बताया जा रहा हैं कि दोनों ने पहले इलाहाबाद के आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी भी की थी. परिवार वालों को लेकिन रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए दोनों को अलग-अलग कर दिया गया. प्रेमी कई बार उसको भगा कर नोएडा भी लेकर गया था. इसी वजह से भाइयों और रिश्तेदारों ने उससे बात करना बंद कर दिया था. मामले की जानकारी मिलती ही पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों का अंतिम संस्कार करवाया और पुलिस आगे की कार्रवाई करने में लग गई है. साथ ही साथ पूरे गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है. ताकि गांव में किसी भी प्रकार की अशांति न फैले.
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में खतरे की घंटी! ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी सीधी चेतावनी
