मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. छिंदवाड़ा जिले में एक अज्ञात मिठाई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गई. जुन्नारदेव इलाके में एक चाय की दुकान पर छोड़ी गई अज्ञात मिठाई के कारण मिठाई के PHE विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि वहीं चाय दुकानदार के परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं.
अज्ञात मिठाई खाने से बिगड़ी तबीयत
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जुन्नारदेव इलाके के PHE कार्यालय के पास में मौजूद एक अज्ञात मिठाई के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, तो वहीं 4 लोग उसे खाने के बाद में गंभीर रूप से घायल हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाय की दुकान पर मिठाई का पैकेट छोड़ दिया, जिसके बाद PHE विभाग के कर्मचारी ने उस मिठाई को खा लिया. मिठाई खाने के लगभग 15 मिनट बाद उसे उल्टियां, दस्त और तेज घबराहट शुरू हो गई.
इलाज के दौरान हुई PHE कर्मचारी की मौत
चाय दुकानदार मुकेश कचौरिया के मुताबिक एक थैली में मिटाई का पैकैट रखा था, उस पैकेट में रखी हुई मिठाई को PHE कर्मचारी दसरू यदुवंशी ने खा लिया. जिसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई और वह बाजार जाकर दवाई लेकर आया, लेकिन आराम नहीं मिला. तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनके साले को बुलाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालात ज्यादा खराब होने पर उन्हें छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और उसके बाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद वहां उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- घर पर बुलडोजर चल सकता है! ओवैसी ने नागपुर में BJP, अजित पवार और शिंदे को लेकर दी कड़ी चेतावनी
चाय दुकानदार का परिवार भी भर्ती
चाय दुकानदार मुकेश कचौरिया ने बताया कि सुबह के समय में उनकी पत्नी को मिठाई के 2 टुकड़े मिले थे, जिसे वह घर ले गई. उस मिठाई को उनकी बेटी खुशबू ने खा लिया और उसे तुरंत ही उल्टियां होने लगी. बेटी के बाद में उनकी पत्नी, पिता और दोनों बेटियां भी बीमार हो गईं, जिसके बाद में उन चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दसरू यदुवंशी को उल्टी और दस्त की शिकायत
BMO सुरेश नागवंशी ने बताया कि 50 साल के दसरू यदुवंशी को उल्टी और दस्त की शिकायत मिलने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, उनके परिजनों ने बताया कि उन्होंने किसी अज्ञात मिठाई को खा लिया था. जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. BMO सुरेश नागवंशी ने बताया कि इनके साथ ही एक ही परिवार के 4 और लोगों ने भी उसी मिठाई को खाया था, जिसके बाद उन्हें भी भर्ती कराया गया. उन 4 लोगों में से 2 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
