पाकिस्तान से लगी हुई सीमा के इलाकों में सेना को संदिग्ध गुब्बारे मिले हैं. जम्मू-कश्मीर में सेना ने कुछ संदिग्ध गुब्बारों को कब्जे में लिया है. इन गुब्बारों के ऊपर उर्दू में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है. इसके दूसरी तरफ चांद और तारे का निशान बना हुआ है.
उर्दू में लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद
पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार उल्टी-सीधी हरकतें कर रहा है. जम्मू-कश्मीर में सीमा से सटे हुए इलाके में सेना को संदिग्ध गुब्बारे मिले हैं. इन गुब्बारों के ऊपर एक तरफ उर्दू भाषा में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है और दूसरी तरफ चांद-तारे का निशान बना है. जिसके बाद सेना ने पाकिस्तानी सीमा से लगे हुए इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
पाकिस्तानी सीमा से 17-20 किमी दूर है सांबा
इससे पहले जममू-कश्मीर के सांबा के नंदपुर इलाके में भी संदिग्ध गुब्बारा मिला था. गुब्बारे के ऊपर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा था. इस घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां लगातार मामले की जांच कर रही हैं. सुरक्षा बल लगातार जांच कर रहे हैं, कि गुब्बारा कहां से आया और इसके पीछे की क्या वजह है. सांबा भारत-पाकिस्तान की सीमा से लगभग 17 से 20 किमी की दूरी पर मौजूद है. सांबा जिले की दक्षिण में पाकिस्तान के साथ में सीमा लगती है.
अलर्ट मोड पर सेना और सुरक्षा एजेंसियां
अब जम्मू के कठुआ जिले के पहाड़पुर इलाके में एक गुब्बारा मिला है. जिसके ऊपर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है. इस गुब्बारे के ऊपर नारे के साथ में अंग्रेजी में PIA लिखा है. स्थानीय पुलिस ने इस गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है. इसके मिलने से पहले अरनिया सेक्टर में भी एक ऐसा ही गुब्बारा बरामद किया गया था, जिसके ऊपर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा था. इन गुब्बारों के कई बार मिलने के बाद अब सेना और स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. सेना के जवानों ने पाकिस्तान से लगने वाली सीमा वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है.
सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
इस गुब्बारे के मिलने से पहले सांबा जिले में भी एक ऐसा ही गुब्बारा खेतों में मिला था. गुब्बारे के अलावा सांबा जिले में एक संदिग्ध व्यक्ति की हथियारों के साथ होने की रिपोर्ट मिलने के बाद से ही सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस गुब्बारे को एक स्थानीय निवासी ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया है. सेना और पुलिस मिलकर इसके पीछे की वजह और मकसद को पता लगाने के लिए जांच कर रही है.
