उत्तराखंड के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. वह लोग जिनको राजस्व और भूमि से संबंधित कामों के लिए दफ्तर का चक्कर लगाना पड़ता था. अब उनको इससे छुटकारा मिलने वाला है. बता दें कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में 6 वेब पोर्टल को शुरू किया है. अब आप घर पर ही जमीन और खतौनी से जुड़े कार्यो को करवा सकते हैं. शनिवार को CM धामी ने राजस्व विभाग से संबंधित सभी कार्यों के इसकी शुरूआत की है.
इन चीजों को कराना आसान
इस पोर्टल में आप भू-नक्शा, ई-भूलेख, भू-अनुमति, एग्री लोन और ई वसूली आदि से संबंधित कार्यों को करा सकते हैं. इसके अलावा आप कृषि और कारखानों से संबंधित भूमि कार्यों को भी ऑनलाइन करवा सकते हैं. साथ ही साथ आप ऑनलाइन भुगतान और असली दस्तावेज की कॉपी को भी देख सकते हैं. इस पोर्टल पर भूमि मानचित्र को भी फ्री में देख सकते हैं.
पहले लोगों को खतौनी की प्रमाणित कॉपी को लेने के लिए तहसील जाना पड़ता था. ऐसे लोगों का संसाधनों के साथ समय और श्रम की खपत भी काफी ज्यादा होती थी लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसको भी आप अब ऑनलाइन करवा सकते हैं.
PM नरेंद्र मोदी के विचारों पर आधारित
CM धामी ने कहा है कि इस पोर्टल से नागरिकों को काफी ज्यादा आसानी होगी. अब उन्हें सरकारी दफ्तरों में बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि लोगो को यह सुविधाएं PM Narendra Modi के विचार अनुसार दी जा रही है. एआई, विज्ञान और आईटी से संबंधित सुविधाएं देकर लोगों के जीवन में और ज्यादा सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है. राजस्व संबंधी कार्यों के डिजिटलीकरण से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता साथ ही साथ लोग घर बैठे ही भूमि से संबंधित सेवाओं का आनंद ले सकते हैं. जहां पहले लोगों को भूमि से संबंधित कार्यो के लिए तहसील जाना पड़ता था. इससे वह घर पर बैठे ही इसे आसानी से करवा सकते हैं.
उत्तराखंड में डिजिटल सुविधाओं से लोगों में खुशी
लोगों में इस काम के डिजिटल होने पर खुशी दिखाई दें रही है. CM धामी का कहना हैं कि 6 बेव एप्लिकेशन को नई तकनीक के अनुसार और बेहतर बनाया गया है. इसको विकसित उत्तराखंड एवं डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों की प्राप्ति के अनुसार बनाया गया है. लोगों का काम आसाना, सुविधाजनक और साथ ही साथ सरकारी कामों में ज्यादा पारदर्शिता दिखाई देने की उम्मीद के लिए इसको बनाया गया है.
