महाराष्ट्र में ठगी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज की है. आरोपियों के खिलाफ 1 करोड़ रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया है. ठाणे के एक 43 साल के बिजनेसमैन से यह पूरी ठगी हुई है.
3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे में ठगी की एक अनोखी घटना सामने आई है. महाराष्ट्र में पुलिस ने ठाणे के एक बिजनेसमैन से 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ एक फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम की मदद से धोखाधड़ी की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक शहर के वागले एस्टेट निवासी एक बिजनेसमैन के साथ यह ठगी हुई है.
विज्ञापन के कारण ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति
बताया जा रहा है कि 43 साल के एक बिजनेसमैन ने पिछले साल जून में सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था. जिस विज्ञापन में IPO और शेयरों में इन्वेस्टमेंट पर बड़ी संख्या में रिर्टन देने का दावा किया जा रहा था. इस विज्ञापन को देखने के बाद में बिजनेसमैन ने 3 लोगों से संपर्क किया था. बिजनेसमैन का भरोसा जीतने के लिए तीनों आरोपियों ने ठाणे के एक होटल में उससे मुलाकात भी की थी. इस मुलाकात में आरोपियों ने बिजनेसमैन को एक नकली डिजिटल डीमैट लिंक भी दिया था.
1 करोड़ रुपए का किया था FIR दर्ज
इस घटना में वागले एस्टेट के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस प्लेटफॉर्म को असली मानकर बिजनेसमेन ने जून और जुलाई 2025 के बीच में 29 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कई खातों में लगभग 1 करोड़ रुपए भेजे थे. बिजनेसमैन को डीमैट लिंक के डैशबोर्ड पर 19 करोड़ रुप का प्रॉफिट भी दिखाई दे रहा था, लेकिन वह उसे निकालने में सक्षम नहीं थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित से रकम को जारी रखने के लिए 20% की कमीशन की मांग की. आरोपियों की इस मांग के बाद में बिजनेसमैन को महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बिजनेसमैन की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता में धाराओं में धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें- राजधानी दिल्ली में शुरू होगा लग्जरी क्रूज, यमुना नदी में मिलेगा अनोखा अनुभव, आखिर क्या होगा खास?
